For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Stock Market: शुरुआती रुझानों के बाद शेयर मार्केट का हाल, भारी गिरावट के साथ शुरु हुआ बाजार

लोकसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार यानी 4 जून को आने वाले हैं। शेयर बाजार के लिए आज का दिन अहम रहने वाला है। आज देशभर की 543 सीटों पर पड़े वोटों की गिनती हो रही है। ऐसे में शेयर बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है।
10:24 AM Jun 04, 2024 IST | Kunal Bhatnagar
stock market  शुरुआती रुझानों के बाद शेयर मार्केट का हाल  भारी गिरावट के साथ शुरु हुआ बाजार

Stock Market on Result Day: लोकसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार यानी 4 जून को आने वाले हैं। शेयर बाजार के लिए आज का दिन अहम रहने वाला है। आज देशभर की 543 सीटों पर पड़े वोटों की गिनती हो रही है। ऐसे में शेयर बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। बाजारों से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। निफ्टी 170 अंकों की उछाल के साथ 23,500 के ऊपर है।

Advertisement

मार्केट में भारी गिरावट

शुरुआती मतगणना रुझानों के बीच बाजार ने बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की है। सेंसेक्स में करीब 1100 अंकों की गिरावट, निफ्टी बैंक में 850 अंकों की गिरावट और निफ्टी में करीब 320 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। आज देशभर की 543 सीटों पर पड़े वोटों की गिनती हो रही है।

3 फीसदी की गिरावट

निफ्टी और बैंक निफ्टी में करीब 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। अडानी पोर्ट्स के शेयर में 9 फीसदी, अडानी पावर में 10 फीसदी, अंबुजा सीमेंट में 10 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। एलआईसी में 10 फीसदी, एचएएल में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। रिलायंस में 4.5 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है।

.