For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जयपुर में कलयुगी पिता की करतूत! नाबालिग बेटी से की दरिंदगी, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

02:57 PM Aug 12, 2023 IST | Sanjay Raiswal
जयपुर में कलयुगी पिता की करतूत  नाबालिग बेटी से की दरिंदगी  अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

जयपुर। राजधानी जयपुर में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी पिता ने उसके अश्लील वीडियो भी बना लिया। बेटी के विरोध करने पर आरोपी पिता घर छोड़कर भाग गया। पीड़ित बेटी ने आरोपी पिता के खिलाफ विद्याधर नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि जयसिंहपुरा खोर निवासी एक 16 साल की नाबालिग लड़की ने अपने सौतेले पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। नाबालिग ने शिकायत में बताया कि करीब 3 साल पहले उसकी मां जॉब पर गई हुई थी। घर पर अकेला पाकर सौतेले पिता ने उसको पकड़ लिया। नासमझ होने का फायदा उठाकर आरोपी सौतेले पिता ने जबरन नाबालिग बेटी को पकड़ लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

इस दौरान आरोपी सौतेले पिता ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। विरोध कर शोर मचाने पर आरोपी सौतेले पिता ने धमकाकर उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करवा दिया। वहीं पत्नी के आने से पहले ही आरोपी सौतेला पिता उसे पर ही घर छोड़कर भाग गया।

मां के आने पर पीड़िता ने सौतेले पिता की करतूत के बारे में बताया। पत्नी के विरोध करने पर आरोपी सौतेले पिता ने बेटी का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। करीब 3 महीने बाद वापस लौटकर आने पर माफी मांगकर साथ रहने लगे। उसके बाद भी आरोपी सौतेले पिता ने शराब के नशे में दोबारा नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की।

विरोध करने पर धमकी देते हुए कहा-तेरा और तेरी मां का तो वो हाल करुंगा कि जिदंगी भर याद रखोगे। परेशान होकर पीड़िता ने अपनी मां के साथ विद्याधर नगर थाने आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.