For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

मर गए मोदी को मारने वाले..रंधावा के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बोला हमला 

05:15 PM Apr 03, 2023 IST | Jyoti sharma
मर गए मोदी को मारने वाले  रंधावा के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बोला हमला 

कोटा। प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सीपी जोशी सड़क मार्ग से चित्तौड़गढ़ जा रहे हैं। टोंक, कोटा, बूंदी होते हुए कार्यकर्ताओं से मिलते हुए रवाना हो रहे हैं। इस बीच भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह सीपी जोशी का जोरदार स्वागत किया। इस सम्मान के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं का धन्यवाद किया कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प भी दिलाया।

Advertisement

जयपुर ब्लास्ट के पीड़ित मांग रहे हैं न्याय – सीपी जोशी

प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार कोटा पहुंचे सीपी जोशी ने यहां मीडिया से भी बातचीत की। जिसमें उन्होंने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने जयपुर ब्लास्ट वाले मामले में बयान देते हुए कहा कि गहलोत ने अपनी सरकार को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के कपिल सिब्बल और जॉर्ज फर्नांडिस जैसे वकीलों को लाकर खड़ा कर दिए लेकिन जिस जयपुर ब्लास्ट में 71 लोग बेमौत मारे गए।  उनके न्याय के लिए इस सरकार को एक वकील नहीं मिला। यह हमारे लिए बेहद शर्मिंदगी की बात है। राजस्थान की जनता जानना चाहती है कि आखिर उनके न्याय का क्या होगा ?

जो डॉक्टर मरीज की सेवा करते, उन्हें गद्दार कहती है ये सरकार 

सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार राइट टू हेल्थ बिल का विरोध कर रहे डॉक्टरों पर लाठियां चलवा रही है, उनकी मांगें नहीं मान रही है, उन्हें गद्दार तक कह रहे हैं जो लोग मरीज की सेवा करते हैं, आज उन्हें ये गद्दार कह रहे हैं। यहां तक कि वह खालिस्तान की मांग का भी समर्थन कर रहे हैं।

मर गए मोदी को मारने वाले – सीपी जोशी

सीपी जोशी ने कहा कि आज कांग्रेस रामनाम का जाप कर रही है। सिर्फ और सिर्फ वोट बटोरने के लिए। क्या इन्हें वह दौर याद नहीं, जब इन्होंने राम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा करते हुए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर दिया था। अब देश की जनता इन बहकावों में आने वाली नहीं है। वह कांग्रेस को समझ चुकी है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मोदी को खत्म करने आए हैं लेकिन मैं बता दूं मोदी को मारने वाले लोग ही मर गए। आज प्रधानमंत्री मोदी की ताकत देश की करोड़ों की जनता है।

सीपी जोशी के स्वागत का जबरदस्त उत्साह 

अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए नेता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए। बूंदी पहुंचने पर सीपी जोशी का कार्यकर्ताओं ने तलवार भेंट कर स्वागत किया। तो वहीं कोटा में जगह-जगह माला पहनाकर, पगड़ी पहनाकर सीपी जोशी का सम्मान किया गया।

सीपी जोशी कल चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में जन आक्रोश यात्रा के लिए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं से मिलने और भेंट करने के लिए उन्होंने सड़क मार्ग का रास्ता चुना। जिससे वह टोंक, कोटा, बूंदी होते हुए चित्तौड़गढ़ कार्यकर्ताओं नेताओं से मिलते जुलते जा रहे हैं। कार्यकर्ता भी सीपी जोशी से मिलकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

.