होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव : एक माह से साक्षात्कार का इंतजार कर रहे दावेदार

कांग्रेस के अग्रिम संगठन यूथ कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव परिणाम जारी हुए करीब एक महीना बीत गया है, लेकिन अभी तक प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में चल रहे तीन प्रत्याशियों का साक्षात्कार नहीं हुआ है।
08:55 AM Jun 10, 2023 IST | Anil Prajapat

जयपुर। कांग्रेस के अग्रिम संगठन यूथ कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव परिणाम जारी हुए करीब एक महीना बीत गया है, लेकिन अभी तक प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में चल रहे तीन प्रत्याशियों का साक्षात्कार नहीं हुआ है। यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम 12 मई को जारी किए गए थे, जिसमें  प्रथम अभिमन्यु पूनियां, दूसरे स्थान पर सुधींद्र मूंड और तीसरे स्थान पर यशवीर सूरा रहे।

परिणाम घोषित होने के बाद अब प्रत्याशियों को साक्षात्कार का इंतजार है। इधर सबसे अधिक वोट मिलने के बाद अभिमन्यु पूनियां के प्रदेश अध्यक्ष बनने की चर्चा तेज है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस आलाकमान ने तीनों प्रत्याशियों को साक्षात्कार के बिना ही प्रदेश में कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी है। अब शीर्ष नेतृत्व ही साक्षात्कार के लिए तिथि तय कर तीनों दावेदारों को दिल्ली बुलाएगा। 

विधानसभा चुनावों से पहले होगा चयन 

साक्षात्कार में हो रही देरी को प्रत्याशियों के खारिज हुए वोटो से भी जोड़ा जा रहा हैं। जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुधींद्र मूंड, यशवीर सूरा और सतवीर चौधरी ने चुनाव कमेटी से रिजेक्ट हुए वोटों को लेकर आपत्ति दर्ज करवाई थी, वहीं आलाकमान को भी पत्र और मेल भेजकर अवगत कराया था। सूत्रों के अनुसार आलाकमान विधानसभा चुनावों से पहले यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा कर सकता है। 

यह रहा था चुनाव परिणाम चुनाव 

कमेटी द्वारा जारी परिणाम के तहत अभिमन्यु पूनियां को 2,30,079 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर सुधींद्र मूंड रहे, जिन्हें 1,97,385 वोट मिले। यशवीर सूरा 1,59,640 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। चुनाव में प्रदेश के 20,01,546 ने ऑनलाइन मेम्बरशिप में भाग लिया था और कुल 19,11,377 ने मेम्बरशिप के लिए शुल्क भुगतान किया। स्क्रीनिंग के बाद करीब 10 लाख 60 हजार वोट को खारिज कर दिया गया था और 7 लाख 60 हजार वोट को वैध गिना गया था।

ये खबर भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री गहलोत का बड़ा ऐलान, समय पर मोबाइल नहीं मिल पाए तो खाते में आएगी फिक्स राशि

ऐसे चली चुनाव प्रक्रिया 

-11 जनवरी को मेंबरशिप लांच 

-12 से 18 जनवरी तक नॉमिनेशन 

-12 से 19 जनवरी ऑब्जेक्शन 

-20 से 21 जनवरी नॉमिनेशन स्क्रूटनी 

-22 जनवरी को फाइनल नॉमिनेशन 

-28 जनवरी से 26 फरवरी मेम्बरशिप 

-26 अप्रैल से 04 मई तक वोटों की स्क्रूटनी 

-12 मई को चुनाव परिणाम हुए जारी

ये खबर भी पढ़ें:-Weather Update : बरसात और तूफान जनित घटनाओं में तीन लोगों की मौत, आज इन जिलों में येलो अलर्ट 

Next Article