होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

‘समझ से परे है ये राजस्थान है या तालिबान’... उदयपुर कलेक्टर के आदेश पर बोले प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी 

09:53 PM Apr 07, 2023 IST | Jyoti sharma

जयपुर। प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज जयपुर में प्रदेश मुख्यालय में जयपुर संभाग की बैठक ली। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ अलका गुर्जर, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल रहे। इस बैठक में उन्होंने आगामी कार्यक्रमों और को लेकर चर्चा की।

तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है कांग्रेस 

सीपी जोशी ने बाहर मीडिया से भी बातचीत की जिसमें उन्होंने कांग्रेस सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उदयपुर कलेक्टर आदेश के मुद्दे को लेकर उन्होंने कांग्रेस की गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक वर्ग विशेष को टारगेट कर रहे हैं। आखिर वह किसे खुश करना चाहते हैं। सीपी जोशी ने कहा कि अब तो यह समझ से परे है कि हम राजस्थान में रहते हैं या तालिबान में।

सीपी जोशी ने उदयपुर में लगाई गई धारा 144 का विरोध करते हुए कहा कि उदयपुर में वहां की कलेक्टर ने जो धार्मिक ध्वजों को लेकर आदेश दिया है और धारा 144 लगाई गई है। उससे तो ऐसा लगता है कि यह राजस्थान नहीं बल्कि तालिबान है। इससे यह भी साबित होता है कि सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।

अकेला अध्यक्ष प्रदेश में कुछ नहीं कर सकता

प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर सीपी जोशी ने कहा कि आने वाले दिनों में जरूरत के मुताबिक कार्यकारिणी में भी बदलाव किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पार्टी में उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसका पूरी ईमानदारी से पालन कर रहे हैं। किसी भी प्रदेश में सिर्फ अध्यक्ष ही सब कुछ नहीं होता ना ही वह अकेले कुछ कर सकता है। पूरी कार्यकारिणी को साथ में अपना योगदान देना होगा, तभी कुछ बदलाव हो सकता है। आने वाली बैठकों में इसी एकजुटता को लेकर रणनीति बनाई जाएगी जिससे स्थानीय समस्याओं का निदान हो सकेगा।।

Next Article