For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

प्रदेश प्रभारी रंधावा का अजमेर दौरा, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

01:46 PM Jan 27, 2023 IST | Jyoti sharma
प्रदेश प्रभारी रंधावा का अजमेर दौरा  हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू हो गया है। इसके लिए आज कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा अजमेर में कार्यकर्ताओं के साथ संभाग प्रतिनिधि सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं, उनके साथ पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद है। इस सम्मेलन में रंधावा कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी जिम्मेदारियां दे रहे हैं और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने का मंत्र दे रहे हैं।

Advertisement

इस कार्यक्रम के बाद रंधावा अजमेर शरीफ की दरगाह के लिए रवाना होंगे। वे सोनिया गांधी की दिल्ली से भेजी हुई चादर को दरगाह में पेश करेंगे। रंधावा के साथ सीएम गहलोत की जगह पर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री सालेह मोहम्मद भी शामिल होंगे। बता दें कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत कल गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुई थी। कल से ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के दौरे शुरू हो गए थे। वे जनता के बीच जाकर इस अभियान के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

इसके साथ ही राहुल गांधी के उठाए गए मुद्दों, सरकार की योजनाओं, पूर्व UPA सरकार की उपलब्धियों और भाजपा और केंद्र की कारगुजारियों को जोर-शोर से लोगों के सामने ला रहे हैं। बता दें कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान  26 जनवरी से 26 मार्च तक दो महीने तक होगा। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान एक जनसंवाद कार्यक्रम होगा। इसमें जनता से सीधे जुड़कर उनसे संवाद किया जाएगा।

.