For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

प्रदेश सरकार ने किए 155 RAS अधिकारियों के तबादले

11:36 AM Feb 12, 2023 IST | Jyoti sharma
प्रदेश सरकार ने किए 155 ras अधिकारियों के तबादले

प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग ने बड़ी संख्या में RAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कार्मिक विभाग ने आदेश जारी करते हुए 155 आरएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इसमें दिनेश कुमार जांगिड़ को अतिरिक्त आयुक्त ई.जी.एस., जयपुर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा असलम शेर खान को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, जयपुर नियुक्त किया गया है। विष्णु कुमार गोयल को संयुक्त शासन सचिव, पर्यटन विभाग, जयपुर, हरी सिंह मीणा को भू-प्रबन्ध अधिकारी, बीकानेर नियुक्त किया गया।

Advertisement

चेतन चौहान को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर), बीकानेर, संजय कुमार माथुर को सचिव, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर, नरेश बुनकर को जिला रसद अधिकारी, उदयपुर, अशोक कुमार योगी को सचिव नगर विकास न्यास, अलवर, महावीर प्रसाद नायक को उप निदेशक, अल्पसंख्यक मामलात विभाग, जयपुर-2 नियुक्त किया गया है। इन्द्रजीत सिंह को अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन)-अलवर-2, सत्यनारायण आमेटा को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, बारां नियुक्त किया गया है।

सुरेश चौधरी को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आमेर विकास प्रबंधन प्राधिकरण, जयपुर, मुनीदेव यादव को भू प्रबंधन अधिकारी, भरतपुर, राजेंद्र सिंह चांदावत को सचिव, यूआईटी, जैसलमेर, राजेश डागा को उपायुक्त नगर निगम कोटा दक्षिण, कोटा नियुक्त किया गया है।

.