होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

स्टार प्लस लेकर आ रहा नए ट्विस्ट और टर्न से भरपूर शो 'चाशनी', दो बहनों की पर बेस्ड होगी कहानी

चैनल का दावा है कि 'चाशनी' शो अब तक का सबसे मसालेदार और मनोरंजन से भरपूर होगा। यह शो अपने ना से बिल्कुल अलग होगा।
10:48 AM Feb 11, 2023 IST | BHUP SINGH

मुंबई। स्टार प्लस टीवी चैनल हमेशा अपने दर्शकों के बीच दिलचस्प शोज लेकर आता रहा है। फिलहाल इस चैनल के शोज ‘अनुपमा’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘इमली’, ‘ये हैं चाहतें’, ‘रज्जो’ और ‘फालतू’ जैसे शोज दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो रहे हैं। टीआरपी की टॉप लिस्ट में स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ की बादशाहत बरकरार है। साथ ही ‘गुम है किसी के प्यार में’ लोगों को दिलों पर छाया हुआ है। अब स्टार प्लस एक नए शो के जरिए अपने दर्शकों का भरपूर मंनोरंजन करने के लिए तैयार है। दरअसल, चैनल अपना नया शो ‘चाशनी’ लेकर आ रहा है। इस शो की कहानी दो बहनों पर बेस्ड होगी।

यह खबर भी पढ़ें:-Pyaar Hota Kayi Baar Hai Song out: हर सिंगल की उम्मीद बनकर आया फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का नया गाना

मनोरंजन से भरपूर होगा ‘चाशनी’

चैनल का दावा है कि ‘चाशनी’ शो अब तक का सबसे मसालेदार और मनोरंजन से भरपूर होगा। यह शो अपने ना से बिल्कुल अलग होगा। इस शो में स्क्रीन पर रिश्तों के एक बिग मिक्स को पेश करते हुए, यह शो दो बहनों, चांदनी और रोशनी के बीच एक असामान्य और उलझे हुए बंधन पर आधारित होगा। इस शो के साथ स्टार प्लस एक नई और मसालेदार कहानी के साथ भारतीय टेलीविजन में अपना लेवल और बढ़ा रहा है, जो बहनों पर बेस्ड है, जो बाद में सास-बहू बन जाती हैं। यह शो कई ट्विस्ट और टर्न से भरपूर होगा। स्टार प्लास इस शो के जरिए दर्शकों को एक नई कहानी दिखाने जा रहा है। एक ऐसी कहानी जो पहले कभी नहीं देखी होगी।

यह खबर भी पढ़ें:-सिद्धार्थ और कियारा की शादी का वीडियो वायरल, जयमाला के बाद एक-दूसरे को किया किस

इस स्टारकास्ट से सजा होगा शो

अगर स्टार प्लस के आगामी शो ‘चाशनी’ की स्टारकास्ट की बात करें तो शो में अमनदीप सिद्धू और सृष्टि सिंह मुख्य भूमिका में हैं। चाशनी में अमनदीप सिद्धू और सृष्टि सिंह मुख्य भूमिका में हैं। शो का निर्माण संदीप सिकंद के सोल प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है। गौरतलब है कि स्टार प्लस को दर्शकों को भरपूर प्यार मिला है। फिर चाहें वो स्टार का सालों पुराना शो ‘कहानी घर-घर की हो’ जो आज भी दर्शकों दिलों में बसा है।

Next Article