होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

साउथ के मेगास्टार Ram Charan का नहीं चला था हिन्दी सिनेमा में जादू, सुपरफ्लॉप हुई थी पहली फिल्म

10:23 AM Mar 27, 2023 IST | Prasidhi

साउथ के मेगा स्टार राम चरण(Ram Charan) आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। राम चरण के पिता भी अपने समय के सुपरस्टार रह चुके हैं। लेकिन खास बात ये हैं कि, उनके पिता ने कभी भी राम चरण पर नेपो किड होने का टैग नहीं लगने दिया। आज राम चरण जो भी हैं अपनी बदौलत हैं। यहीं नतीजा है कि, उनकी और जुनियर एटीआर की फिल्म RRR के गाने ‘नाटू-नाटू’ को हाल ही में ऑस्कर मिला है। आज उनके जन्मदिन पर जानते उनके जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

16 साल पहले शुरू किया था फिल्मी करियर

राम चरण का पूरा नाम कोनिदेला रामचरण तेजा है। राम चरण सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे हैं। भले ही उनके पिता और पूरा परिवार फिल्मों से जुड़ा हो लेकिन राम ने इस बात का कभी फायदा नहीं उठाया। साथ ही उन्होंने सिनेमा जगत को अपने दम पर कई शानदार फिल्में दी। राम चरण ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2007 में आई फिल्म ‘चिरुथा’ से की थी।

फ्लॉप रही थी हिन्दी फिल्म

राम चरण भले ही आज साउथ के सुपरस्टार हो लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने अपना हाथ हिन्दी फिल्मों में भी आजमाने की कोशिश की थी। जी हां, साल 2013 में आई फिल्म ‘जंजीर’ से उन्होंने हिन्दी सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा भी थी। लेकिन ये फिल्म सुपर फ्लॉप हुई थी। जिसके बाद वो आज तक हिन्दी फिल्मों में नज़र नहीं आए। आपको बता दें कि, ये फिल्म अमिताभ बच्चन की सुपरहिट ‘जंजीर’ की रिमेक थी।

एक्टिंग ही नहीं बिजनेस में भी कमाल हैं

आपको जानकर हैरानी होगी कि, राम चरण ने न केवल एक्टिंग में बल्कि बिजनेस में भी अपने आप को प्रूफ किया है। एक्टर हैदरा बाद बेस्ट एयरलाइन ट्रू जेट के मालिक हैं। ये एयरलाइन साउथ के साथ साथ महाराष्ट्र से गोवा जाने तक की फेसेलिटी देती है। साथ ही वो MAA TV के बोर्ड ऑफ डायरेक्टेर्स में शामिल हैं।

हर जगह साथ होता है मंदिर

हाल ही में ऑस्कर जीतने के बाद राम चरण(Ram Charan) और उनकी वाइफ की एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी। जिसमें वो वॉल टेंपल के सामने पूजा करते हुए नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद राम चरण ने बताया था कि, वो अपने साथ ये वॉल टेंपल हमेशा रखते हैं। उनका कहना हे कि, ये प्रथा उन्हें भारत से जोड़े रखता है।

राम चरण की कुछ सुपरहिट फिल्में

राम चरण ने अपने फिल्मी करियर में कुछ सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिनके नाम हैं, रंगास्थलम, आरआरआर, मगधीरा, ध्रुवा और ब्रूस ली 2 द फाइटर। राम चरण अब जल्द ही सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में एक सॉन्ग में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास RC15 है, जिसमें कियारा आडवाणी भी होंगी।

Next Article