For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

रोटी बनाते हुए बेटी के लिए मां ने गाया ऐसा गाना, वीडियो देख सोनू सूद ने दिया बड़ा ऑफर

03:52 PM Jan 28, 2023 IST | Sanjay Raiswal
रोटी बनाते हुए बेटी के लिए मां ने गाया ऐसा गाना  वीडियो देख सोनू सूद ने दिया बड़ा ऑफर

नई दिल्ली। आज के समय में सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां से इंसान रातों रात सुपरहिट हो जाता है। सोशल मीडिया के जरिए देश में कई आम चेहरे भी चंद घंटों में खास हो गए। वहीं अब सोशल मीडिया पर गाना गाते हुए एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला की आवाज इतनी सुरीली है कि अभिनेता सोनू सूद भी उनके फैन हो गए है। दरअसल, रोटी बनाते समय इस महिला ने ऐसा गाना गाया कि उसका सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब उनका यह गाना बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद तक पहुंच गया।

Advertisement

महिला की सुरीली आवाज के कायल हुए सोनू सूद

महिला की सुरीली आवाज सुनकर सोनू सूद ने उन्हें बड़ा ऑफर दे दिया है। सोनू सूद ने अपने ट्विटर अकाउंट से ही महिला का नंबर मांगा और उसे फिल्म में गाना गवाने का वादा किया। महिला का सुरीली आवाज में गाना गाते का वीडियसोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को मुकेश कुमार सिन्हा नाम के यूजर ने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। यूजर ने ट्विटर पर लिखा, ‘इससे सुरीला संभव है क्या, एक मां बेटी की इच्छा पर गा रही है।’ वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला रोटी बना रही है। इसी दौरान उसकी बेटी किचन में आकर अपनी मां का वीडियो रिकॉर्ड करने लगती है। आप देख सकते हैं कि महिला तब गाना गुनगुना रही होती है। इसके बाद महिला की बेटी अपनी मां से गाने गाने की गुजारिश करती है।

हालांकि, शुरूआत में महिला थोड़ी बहुत आनाकानी करती है। इसके बाद किशोर कुमार का सुपरहिट गाना ‘मेरे नैना सावन भादो’ गुनगुनाने लगती है। इस गाने को महिला इतने बेहतरीन तरीके से गुनगुनाती है कि आप भी महिला की आवाज के फैन हो जाएंगे। महिला ने अपने गाने से सोनू सूद का दिल जीत लिया। वीडियो पर नजर पड़ते ही सोनू सूद ने अपने ट्विटर अकाउंट से महिला का नंबर मांग लिया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘नंबर भेजिए, मां फिल्म के लिए गाना गाएगी।’

कई लोगों के लिए मसीहा बने थे सोनू सूद

बता दें कि अभिनेता सोनू सूद कोरोना वायरस महामारी के दौरान कई लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे थे। उस दौरान उन्होंने कई लोगों को उनके घरों तक सही सलामत पहुंचाया था। वह अक्सर अपने काम को लेकर चर्चा में रहते हैं।

.