For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Sonu Nigam: एक म्यूजिक इवेंट में सिंगर के साथ हुआ हादसा, विधायक के बेटे पर करवाया केस दर्ज

10:09 AM Feb 21, 2023 IST | Prasidhi
sonu nigam  एक म्यूजिक इवेंट में सिंगर के साथ हुआ हादसा  विधायक के बेटे पर करवाया केस दर्ज

Sonu Nigam: मुंबई में बीती रात एक म्यूजिक इवेंट हुआ था। इस इवेंट में सोनू निगम भी आए थे, लेकिन उनके साथ यहां एक दुर्घटना हो गई। दरअसल, सिंगर सोनू निगम और उनकी टीम के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई। इस दुर्घटना में सिंगर के गुरु गुलाम मुस्तफा खान के बेटे और उनके करीबी रब्बानी खान और उनके बॉडीगार्ड को चोटें भी आईं। इस मामले में उन्होंने पुलिस कंप्लेन भी की है आपको बता दें कि, पुलिस ने विधायक प्रकाश फाटेरपेकर के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब इस मामले में सोनू निगम ने चुप्पी तोड़ी है।

Advertisement

क्या था पूरा मामला

सोनू निगम ने पुरे मामले की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि, “कॉन्सर्ट के बाद मैं मंच से नीचे आ रहा था उसी दौरान एक शख्स स्वप्निल प्रकाश फटेरपेकर ने मुझे पकड़ लिया। फिर उसने हरि और रब्बानी को धक्का दिया जो मुझे बचाने आए थे। फिर मैं सीढ़ियों पर गिर पड़ा। मैंने शिकायत दर्ज कराई है।’

Sonu Nigam: क्या कहती है पुलिस

इस घटना के बाद सोनू और उनके घायल जानकारों के पूछताछ करने के लिए पुलिस मुंबई के जेन अस्पताल पहुंचे। सोनू की पुलिस से मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई है। इस मामले की पूरी जांच करने के बाद डीसीपी हेमराजसिंह राजपूत ने बताया कि, “लाइव कॉन्सर्ट के बाद सोनू निगम मंच से नीचे आ रहे थे उसी दौरान एक शख्स ने उन्हें पकड़ लिया। आपत्ति के बाद उन्होंने सोनू निगम और उनके साथ दो अन्य लोगों को सीढ़ियों से धक्का दे दिया। उन दो लोगों में से एक को चोटें आईं। आरोपी का नाम स्वप्निल फटेरपेकर है।”

सोनू निगम को धक्का मारने का विडियो हुआ वायरल

Sonu Nigam: सोशल मीडिया पर बीती रात सिंगर के साथ हुआ उसका वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में कुछ भी साफ नहीं है. लेकिन ट्विटर यूजर समीत ठक्कर ने एक वीडियो ट्वीट किया था। इस ट्विट में उन्होंने दावा किया है कि, उद्धव ठाकरे गुट के विधायक प्रकाश फाटेरपेकर और उनके बेटे ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सोनू निगम को धक्का दिया था।

शिवसेना का बयान आया सामने

इन सबके बीच शिवसेना से नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने मीडिया को बयान दिया है कि, विधायक के बेटे सोनू निगम के पास केवल सेल्फी लेने गए थे। लेकिन सोनू निगम के बॉडी गार्ड ने उन्हें उनकी पहचान न जानते हुए रोक दिया। वो आगे कहती हैं कि, ‘बाद में बॉडीगार्ड और विधायक के बेटे के बीच मामूली हाथापाई हुई, जिसके कारण एक या दो लोग मंच से गिर गए। इस बीच, विधायक की बेटी, जो एक पूर्व-बीएमसी कॉर्पोरेटर हैं, ने हस्तक्षेप किया और उन्हें रोक दिया गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया. इसलिए यह कोई हमला का मामला नहीं है।’

.