For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

मां की इस बात से नाराज था बेटा, पिता के कहने पर चाकू से महिला पर किया हमला

11:57 AM Mar 21, 2023 IST | Sanjay Raiswal
मां की इस बात से नाराज था बेटा  पिता के कहने पर चाकू से महिला पर किया हमला

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में लिव इन में रह रही एक महिला पर उसी के बेटे ने चाकुओं से हमला कर दिया। महिला का बीच बचाव कराने आए पड़ोसियों पर फायर कर दिए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल में भिजवाया। जहां तीनों घायलों का पीबीएम अस्पताल इलाज जारी हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एएसपी हरिशंकर, सीओ सदर शालिनी बजाज, सीओ दीपचंद, सदर थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ और नयाशहर थानाधिकारी वेदपाल शिवराण मौके पर पहुंचे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना बीकानेर के नया शहर थाना इलाके की है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, एक महिला लिव इन रिलेशनशिप में एक व्यक्ति के साथ बीकानेर के नया शहर थाना इलाके में रह रही थी। महिला के बेटा मां की इस बात से नाराज था। इसी के चलते उसने गुस्से में अपनी मां और उसके साथ रह रहे व्यक्ति पर हमला कर दिया। हमले के दौरान महिला के बेटे ने फायरिंग की की। फायरिंग की सूचना मिलने पर एक बारगी इलाके में दहशत फैल गई। वहीं बीच बचाव करने आए दो अन्य लोगों पर भी युवक उसके साथियों ने चाकू, लाठी डंडों से हमला कर दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल लेकर लाएं। जहां तीनों घायलों का पीबीएम इलाज जारी है। घायलों की पहचान लक्ष्मी, राहुल और प्रभु दयाल के रूप में हुई है।

(यह खबर भी पढ़ें:-लव मैरिज के 10 दिन बाद पति-पत्नी का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, मारपीट कर घसीटते हुए कार में ले गए बदमाश)

नयाशहर थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि घायल लक्ष्मी देवी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि वह पिछले एक साल से प्रभु दयाल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। सोमवार को लक्ष्मी देवी का बेटा हंसराज अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर आया और प्रभु दयाल पर चाकुओं से कई वार कर दिए बीच बचाव करने पर उसने मुझ पर भी चाकू से कई वार किए। इस दौरान आरोपी ने फायरिंग भी की। बचाव में आए राहुल को गोली लगी है। फिलहाल घायलों का पीबीएम के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

पिता के कहने पर किया हमला…

महिला का आरोप है कि उसके बेटे हंसराज ने अपने पिता मोहनलाल के कहने पर उस पर जानलेवा हमला किया है। पुलिस ने इस मामले में हंसराज सहित पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(यह खबर भी पढ़ें:-महिला को भगाकर ले जाने पर युवक को दी खौफनाक सजा, भाईयों ने नाक काटकर वीडियो किया वायरल)

.