For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

SL vs BAN : श्रींलका ने बांग्लादेश को दिया 280 रनों का टारगेट, असलंका ने जड़ा शतक, मैथ्यूज ​​​​​​ टाइम आउट होने वाले पहले बल्लेबाज

05:55 PM Nov 06, 2023 IST | Mukesh Kumar
sl vs ban   श्रींलका ने बांग्लादेश को दिया 280 रनों का टारगेट  असलंका ने जड़ा शतक  मैथ्यूज ​​​​​​ टाइम आउट होने वाले पहले बल्लेबाज

SL vs BAN World Cup 2023 : आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 38वां मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 279 रनों पर सिमट गई है। वहीं बांग्लादेश को जीत के लिए 280 रनों का टारगेट दिया है। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन चरिथ असलंका ने बनाए। उन्होंने संकट के वक्त टीम के लिए 105 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 108 रनों की शानदार पारी खेली है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-IND vs SA : भारत की तूफानी पारी, विराट ने बर्थडे पर दिया शतक का गिफ्ट, दक्षिण अफ्रीका को दिया 337 रन का लक्ष्य

चरिथ असलंका ने जड़ा दूसरा शतक
बांग्लादेश के खिलाफ चरिथ असलंका ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ा है। उन्होंने 105 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 108 रनों की शानदार पारी खेली है। इनके अलावा सदीरा समरविक्रमा ने 41 रनों की शानदार पारी खेली है। महीश तीक्षणा 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शोरिफुल इस्लाम ने नसूम अहमद के हाथों आसान कैच करवाया। यह शोरिफुल का तीसरा विकेट है। उन्होंने कप्तान कुसल मेंडिस 19 रन और कुसल परेरा 4 रन पर पवेलियन भेज दिया। धनंजय डी सिल्वा 34 के निजी स्कोर पर रनआउट हो गए हैं।

तंजीम हसन साकिब ने चटकाए तीन विकेट
श्रीलंका के खिलाफ तंजीम हसन साकिब ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लेने में सफल रहे है। उन्होंने पथुम निसांका 41, चरित असलांका 108 और कसुन राजिथा 0 रनों पर शिकार बनाया। वहीं शाकिब अल हसन और शोरफुल इस्लाम ने भी 2-2 विकेट चटकाए है। इनके अलावा मेहदी हसन मिराज ने भी 1 विकेट चटकाया है।

टाइम आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बने एंजेलो मैथ्यूज

एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर बॉल खेलने के लिए तैयार थे, लेकिन हेलमेट पहनते वक्त स्ट्रेप टूट गया। इसी वजह से उन्होंने दूसरा हेलमेट मंगाया और बॉल खेलने में देरी हो गई। आईसीसी के नियम के मुताबिक, नए बल्लेबाज को आखिरी विकेट गिरने के 2 मिनट के अंदर बॉल खेलने को तैयार होना पड़ता है। ऐसी स्थिति में फील्ड अंपायर अपील पर आउट दे सकता है। वहीं एंजेलो मैथ्यूज क्रिकेट इतिहास में टाइम आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है।

जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका की टीम : कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, महीश तीक्षणा, कसुन रजिथा, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका।

बांग्लादेश की टीम : शाकिब अल हसन (कप्तान), तंजिद हसन तमीम, लिट्टन दास, नजमुल हुसैन शांतो, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह रियाद, तौहीद हृदॉय, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम और तंजीम हसन।

.