For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Sikkim Avalanche : सिक्किम के नाथू ला इलाके में हिमस्खलन, 6 पर्यटकों की मौत, 80 लोग बर्फ मे फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

04:24 PM Apr 04, 2023 IST | Jyoti sharma
sikkim avalanche   सिक्किम के नाथू ला इलाके में हिमस्खलन  6 पर्यटकों की मौत  80 लोग बर्फ मे फंसे  रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

सिक्किम में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के नाथू ला बॉर्डर इलाके में भीषण हिमस्खलन (Sikkim Avalanche) हो गई। जिसमें 6 पर्यटकों की मौत हो गई। वही 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अभी यहां 80 लोगों के फंसे होने की भी जानकारी है। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अब तक 22 लोगों को निकाल लिया गया है।

Advertisement

बगैर अनुमति के संवेदनशील इलाके की ओर जा रहे थे पर्यटक

मामले की जानकारी देते हुए चेकपोस्ट के महानिरीक्षक सोनम तेनजिंग भूटिया ने कहा कि गंगटोक को नाथू ला (Nathu La) से जोड़ने वाले 15वें मील जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर यह हादसा हुआ। यहां पर्यटक 15वें मील की ओर जा रहे थे जबकि वहां जाने के लिए पास बनता है जो कि सिर्फ 13 मील तक के लिए जारी किया जाता है। फिर भी पर्यटक बगैर सोचे समझे 15 मील की ओर जा रहे थे। यह बहुत संवेदनशील इलाका है। यहां पर यह घटना (Sikkim Avalanche) हुई। इसके तुरंत बाद रेस्क्यू टीम को बुलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है अभी तक 22 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

350 पर्यटक उस समय घटनास्थल पर फंसे 

हादसे में घायलों को गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफल अस्पताल में एडमिट कराया गया है। सड़क से बर्फ हटाई जा रही है। जिसमें से अब तक 350 पर्यटकों और 80 से ज्यादा वाहनों को निकाला गया है। अभी 80 से ज्यादा पर्यटक बर्फ में फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने की जद्दोजहद की जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन में सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारी और कुछ वाहन चालक शामिल है। जरूरत पड़ने पर NDRF  को भी बुलाया जा सकता है।

.