होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

सीकर में पुलिस का बदमाशों के खिलाफ बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में एक ढेर, सर्च ऑपरेशन में 3 को दबोचा

12:08 PM Jul 22, 2023 IST | Sanjay Raiswal

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। शुक्रवार अलसुबह पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए पूरे दिन सर्च ऑपरेशन चलाया था। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन करते हुए बीती रात 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल है। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। अभी भी दो बदमाश फरार है।

बता दें कि शुक्रवार सुबह पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। इस दौरान पुलिस से बचने के लिए बदमाशों ने गोलियां चलाई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में बदमाशों पर फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की मुठभेड़ में एक डकैत को गोली लगने से मौत हो गई। जबकि दो बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बचने के लिए घायल दोनों बदमाश अपने 2 अन्य साथियों के साथ मौका पाकर फरार हो गए।

साथी के साथ खेत में छिपे रहे...

दोनों घायल बदमाश अपने एक साथी के साथ खेत में छिपे रहे। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाया। जैसे ही रात होने लगी तो दोनों बदमाश अपने साथी के साथ भागने लगे। पुलिस ने तीनों बदमाशों को पकड़ने के लिए इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। जैसे ही बदमाश भागने लगे पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गिरफ्तार किए तीनों बदमाशों के दो साथी अभी भी फरार है। सीकर एसपी करण शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की हुई पहचान...

सीकर एसपी करण शर्मा ने बताया कि पुलिस की गोली से मारे गए डकैत की पहचान कर ली गई है। इसकी शिनाख्त सीकर के अजीतगढ़ क्षेत्र के सांवलपुरा निवासी सुरेश मीणा के रूप में हुई है। यह डकैत श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर में बीती देर रात एक ज्वेलर्स की दुकान में वारदात को अंजाम दे रहे थे। इस पर वहां से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया तो डकैत मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस भी डकैतों के पीछे लग गई। डकैतों ने पीछा करने पर रामगढ़-ढाढ़न मार्ग पर पुलिस पर फायरिंग की। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग करते हुए एक डकैत को ढेर कर दिया। जबकि पांच अन्य डकैत खेतों में से फरार हो गए। इनमें से एक बदमाश को पुलिस की गोली लगी है। जिसके कारण आसपास के क्षेत्रों में खून बिखरा हुआ दिखा।

बदमाशों ने ज्वेलर्स की दुकान पर शटर तोड़कर की वारदात…

जानकारी के अनुसार, बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ तहसील के मोमासर गांव में 7 डकैतों ने करीब आधा दर्जन दुकानों में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान गिरोह में 7 डकैत शामिल थे। इन्होंने एक ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर, वहां से तिजोरी निकाल ली। इस बीच मौके से गुजर रहे तीन चार लोगों ने उन्हें देख लिया और शोर मचाया। इसके बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने डकैतों का पीछा शुरू किया।

कमांडो और 200 जवानों के साथ पुलिस ने चलाया सर्च अभियान…

डकैतों के फरार होने के बाद सीकर एसपी करण शर्मा, एडिशनल एसपी राजेंद्र कुमार, फतेहपुर डीएसपी राजेश कुमार, रामगढ़ थाना अधिकारी हेमराज मीणा समेत विभिन्न थानों की पुलिस रामगढ़ पहुंच गई। पुलिस अधिकारी करीब 200 जवानों और कमांडो के साथ छानबीन करने में जुट गए। उधर, पुलिस फायरिंग में डकैतों की गाड़ी पर 4 गोलियों के लगने के निशान मिले हैं। पुलिस ने बताया कि 2 बदमाशों के शरीर में पुलिस की गोली लगी थी।

रामगढ़ पुलिस से हुआ डकैतों का आमना-सामना…

घटना के मुताबिक, बीकानेर से डकैतों के फरार होने के बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और भाग रहे डकैतों के पीछे बीकानेर, रतनगढ़, फतेहपुर और सीकर की पुलिस भी लगा दी गई। वहीं बीकानेर-जयपुर नेशनल हाईवे पर रतनगढ़ पुलिस ने डकैतों को घेर लिया, लेकिन बदमाश नाकाबंदी तोड़ भाग जाने में कामयाब हो गए इसके बाद रामगढ़ ढांढण जाने वाली सड़क पर डकैतों को रामगढ़ पुलिस ने घर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। डकैतों ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक डकैत की मौत हो गई। वहीं फायरिंग के बाद अन्य डकैत अपनी कैंपर गाड़ी वहीं छोड़कर भाग गए। पुलिस बदमाशों की फरारी के बाद इलाके में सुबह से सर्च अभियान चलाया।

Next Article