For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Shukra Gochar 2023: शुक्र ने किया राशि परिवर्तन, इन 5 राशिवालों को मिलेगी धन-दौलत और शोहरत, 27 दिन सुख ही सुख

Shukra Gochar 2023: ज्योतिषशास्त्र में शुक्र को भौतिक सुख और सुविधााओं का कारक माना जाता है। आज शुक्रवार को यानी 3 नवंबर को सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर शुक्र ग्रह ने कन्या राशि में गोचर किया है।
10:56 AM Nov 03, 2023 IST | BHUP SINGH
shukra gochar 2023  शुक्र ने किया राशि परिवर्तन  इन 5 राशिवालों को मिलेगी धन दौलत और शोहरत  27 दिन सुख ही सुख

Shukra Gochar 2023: ज्योतिषशास्त्र में शुक्र को भौतिक सुख और सुविधााओं का कारक माना जाता है। आज शुक्रवार को यानी 3 नवंबर को सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर शुक्र ग्रह ने कन्या राशि में गोचर किया है। शुक्र, कन्या राशि में 30 नवंबर को 01:14 एएम तक विद्यमान रहेगा। इसके बाद शुक्र, तुला राशि में गोचर करेगा। शुक्र का यह गोचर दिवाली से 9 दिन पहले हुआ है। दिवाली पर माता लक्ष्मीजी धन और समृद्धि प्रदान करती है, लेकिन शुक्र 5 राशि के जातकों को दिवाली बोनस देगा। कहने का अर्थ है दिवाली से पहले ही 5 राशिवाले जातकों की किस्मत का ताला खुल गया है। लोग 27 दिनों तक सुख और सुविधाओं का आनंद लेंगे। आइए जानते हैं शुक्र किन राशियों को मालामाल करने वाला है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-Rama Ekadashi 2023: रमा एकादशी का व्रत रखने से पहले जरूर जान लें ये नियम, वरना बाद में माफी भी नहीं

दिवाली से इन 5 राशिवालों की लगी लॉटरी

मिथुन

शुक्र के राशि परिवर्तन करने से मिथुन राशि के जातक पर शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आपकी लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। पति और पत्नी के बीच प्रेम संबंध मजबूत होंगे। धन का लाभ आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाएगा। कार्यस्थल पर आपके काम में प्रभाव बढ़ सकता है। आपकी हर कोई तारीफ करेगा और आपका बॉस खुश रहेगा। शुक्र के कारण आपके सुख और सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं। अगले 27 दिन निवेश के लिए सही ळैं। आप जो निवेश करेंगे, उसका अच्छा रिटर्न प्राप्त हो सकता है।

कर्क

शुक्र के कन्या में गोचर करने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आप पहले से अधिक बचत कर पाएंगे। आपका बैंक बैलेंस बढ़ोगा। हालांकि इसके लिए आपको फिजूलखर्च पर कंट्रोल करना होगा। संतान से कोई खुशखबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल होगा। तनाव मुक्त होकर जीवन का आनंद लेंगे। तरीके से काम करने पर सफलता प्राप्त होगी। पुराने कामों को भी निपटाने में कामयाब होंगे।

कन्या

आपकी ही राशि में शुक्र का प्रवेश हुआ है। इससे आपके कॅरियर की उन्नति की पूरी संभावना है। आको कार्यस्थल पर आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। उनको हाथ से ना निकलने दें। कोई नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। सुख और सुविधाओं पर धन खर्च कर सकते हैं। कुछ धार्मिक कामों को करके मानसिक शांति प्राप्त होगी। घर में पूजा पाठ का आयोजन होगा।

वृश्चिक

शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए फलदायी साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के फैसलों और काम करने की शैली की सराहना होगी। इस दौरान आप विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। अगर आपके मन में कोई कार्य को लेकर विशेष प्लान चल रहा है तो यह समय बिलकुल अनुकूल है, उसे कर सकते हैं। आपको मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। इस समय पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी।

यह खबर भी पढ़ें:-Kartik Maas 2023: कार्तिक का महीना आज से शुरू, ऐसे करें पूजा और उपाय, धन की नहीं रहेगी कोई कमी

मकर

शुक्र का गोचर मकर राशि के जातकों के लिए कोई खुशखबर लेकर आने वाला है। अचानक धन लाभ होगा, जिससे धन का संकट दूर हो सकता है। आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और परिवार का सुख प्राप्त होगा। आज से 30 नवंबर के बीच आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। निवेश के लिए समय अच्छा है, तरक्की की संभावना है।

.