For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Mahadasha of Venus: लाती है धन, ऐश्वर्य और संपन्नता, प्रेम से परिपूर्ण होता है जीवन

Mahadasha of Venus: ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ ग्रहों की महादशा का भी व्यक्ति के जीवन पर असर पड़ता है। जब व्यक्ति पर किसी ग्रह की महादशा चल रही होती है तो उसके जीवन में उस ग्रह से संबंधित क्षेत्र पर बड़ा असर पड़ता है।
04:51 PM Feb 22, 2023 IST | BHUP SINGH
mahadasha of venus  लाती है धन  ऐश्वर्य और संपन्नता  प्रेम से परिपूर्ण होता है जीवन

Mahadasha of Venus: ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ ग्रहों की महादशा का भी व्यक्ति के जीवन पर असर पड़ता है। जब व्यक्ति पर किसी ग्रह की महादशा चल रही होती है तो उसके जीवन में उस ग्रह से संबंधित क्षेत्र पर बड़ा असर पड़ता है। यहां हम शुक्र की महादशा की बात करेगें। शु्क्र ग्रह धन,एश्वर्य और प्रेम देने वाला ग्रह माना जाता है। जब जातक के शुक्र की महादशा चल रही होती है तो उसकी सुख-संपन्नता, आर्थिक स्थिति और प्रेम पर इसका गहरा प्रभाव होता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र शुभ स्थिति में होता है, वह राजाओं जैसी जिंदगी जीता है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ेंं:-धार्मिक चिन्हों का महत्व: शुभ-लाभ है भगवान गणेश के पुत्र, अमंगल दूर करता है स्वास्तिक

20 साल चलती है शुक्र की महादशा

शुक्र की महादशा बीस साल चलती है। यह सभी ग्रहों में सबसे ज्यादा लंबा समय लेती है। किसी की कुंडली में शुक्र शुभ स्थिति में हो और शुक्र की महादशा चल रही हो तो जातक को अपार सुख देती है। उसके जीवन में सुख-सुविधाओं का अभाव नहीं रहता। व्यक्ति का स्वभाव प्रेमल रहता है। व्यक्ति ऐशों- आराम का जीवन व्यतीत करता है।

कुंडली में अशुभ भाव लाता है नकारात्मकता

यदि कुंडली में शुक्र अशुभ स्थिति में हो तो नकारात्मक परिणाम देता है। जातक का जीवन तंगहाली में कटता है। अभावों में समय निकलता है। प्रेम के मामले में भी असफलता हाथ लगती है। यदि किसी पुरुष पर शुक्र की महादशा आती है और शुक्र शुभ अवस्था में नहीं हो तो ,जातक की कामुक शक्ति कमजोर हो जाती है। अगर जातक स्त्री है तो शुक्र की महादशा के दौरान गर्भपात की समस्या हो सकती है। यदि कुंडली में शुक्र अशुभ भाव में हो तो शुक्र की महादशा के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए ।ज्योतिष शास्त्र में इसके लिए उपाय बताये गयें हैं-

यह खबर भी पढ़ेंं:-गरुड़ पुराण: पशु -पक्षियों की सेवा करने से मिलता है मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

1-शुक्र दोष को दूर करने के लिए शुक्र के बीज मंत्र,शुं शुक्राय नम:, का नित्य प्रति 108 बार जाप करना चाहिए। इसके अलावा, ओम द्रां द्रीं द्रों स:शुक्राय नम: का भी 108 बार जाप करना फलदायी रहता है।
2-शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का व्रत और पूजा भी शुक्र दोष दूर करने में कारगर है। मां लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन करना चाहिए। इसके बाद कन्याओं को दूध की खीर का प्रसाद खिलायें। इससे जल्दी ही आर्थिक परेशानियां दूर होना शुरु हो जायेगीं।
3- शुक्र की महादशा में हर शुक्रवार को चीटियों को आटा और चीनी खिलायें।
4-शुक्र की नकारात्मकता को दूर करने के लिए जरुरतमंद ब्राह्मण को दूध, दही, घी, कपूर, सफेद फूल और मोती का दान करना चाहिए। इस उपाय से शुक्र शुभ फल देने लगेगें।

.