For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Shubman Gill Birthday : शुभमन गिल ने बना डाले 5 ऐसे रिकॉर्ड, जिनको तोड़ना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है!

12:42 PM Sep 08, 2023 IST | Mukesh Kumar
shubman gill birthday   शुभमन गिल ने बना डाले 5 ऐसे रिकॉर्ड  जिनको तोड़ना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है

Shubman Gill Birthday : शुभमन गिल आज अपना 24वां बथर्ड सेलिब्रेट कर रह हैं। इस मौके पर जानते हैं उनके नाम दर्ज 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में। शुभमन गिल अभी एशिया कप के लिए श्रीलंका में हैं, जहां भारतीय टीम का रविवार को पाकिस्तान के साथ महामुकाबला है।

Advertisement

Shubman Gill Birthday : भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल आज अपना 24वां जन्मदिन मना रहे है। वो अभी एशिया कप के लिए श्रीलंका में हैं, जहां 10 सितंबर का भारत का मैच पाकिस्तान के साथ होना है। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को देखते हुए एशिया कप भी वनडे फार्मेट में खेला जाना है। इस मौके पर जानते हैं कि गिल का अब तक वनडे क्रिकेट करियर कैसा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें:- Asia Cup 2023: ACC के सामने पैसो के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, बारिश के चलते रद्द हुए मैचों का मांगा मुआवजा

बता दें कि शुभमन गिल का जन्मदिन 8 सितंबर 1999 को पंजाब के फाजिज्का में हुआ था। उनके पिता भी क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। लेकिन उन्होंने अपने बेटे शुभमन गिल को क्रिकेटर बनाने का सोचा और इसमें सफल रहे। उन्होंने अपने बेटे का क्रिकेट के प्रति जूनून पहले ही भांप लिया था और उन्हें अकादमी में भेजने का फैसला किया था।

आइए जानते हैं कि शुभमन गिल के नाम दर्ज ऐसे 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं बल्कि ना बल्कि नामुमकिन है!

(1) शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 23 साल 132 दिनों में यह बड़ी मुकाम हासिल की है। उन्होंने टीम मेट ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा डाला है।

(2) भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1 फरवरी 2023 को 23 साल 146 दिन की उम्र में यह कारनामा न्यूजीलैंड के खिलाफ हासिल किया.

(3) इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुभमन गिल जबरदस्त फार्म में नजर आए। उन्होंने 17 मैचों में 59.33 के एवरेज और 157.80 के स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाए थे।

(4) शुभमन गिल आईपीएल 2023 इतिहास में 700 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।

(5) एशिया कप 2023 में शुभमन गिल ने नेपाल के खिलाफ मैच में एक और उपलब्धि हासिल की। वह वनडे हिस्ट्री में सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए।

.