For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

शोएब इब्राहिम की अजूनी को 1 साल हुआ पूरा, अनोखे अंदाज में एक्टर ने फैंस को कहा शुक्रिया

02:54 PM Jul 27, 2023 IST | Prasidhi
शोएब इब्राहिम की अजूनी को 1 साल हुआ पूरा  अनोखे अंदाज में एक्टर ने फैंस को कहा शुक्रिया

टीवी के जाने-माने एक्टर्स शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपना पेरेंटहुड काफई एंजॉय कर रहे हैं। आपको बता दें कि, दोनों 21 जून को माता पिता बने थे। शादी के करीब 5 साल बाद दोनों के घर खुशियां आई हैं। वहीं शोएब इब्राहिम के जीवन में एक और खुशी आई है। असल में शोएब के शो अजूनी को 1 साल पूरा हो गया है। आपको बता दें किस एक्टर ने पुरे 3 साल के बाद अपने करियर को फिर से शुरु किया था। उन्होंने शो अजूनी के 1 साल पूरे होने पर लोगों को काफी अलग तरीके से शुक्रिया कहा।

Advertisement

बेटे रुहान के साथ शेयर की तस्वीर

शोएब ने अपने बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके बेटे की टी-शर्ट पर तेरे वास्ते कुछ भी लिखा हुआ नज़र आ रहा है। वही शोएब लिखते हैं कि, जब एक साल पहले ये जर्नी शुरु की थी तो कभी नहीं सोचा था कि, इस तरह से एक साल पूरा होने का विश मिलेगा। एक साल राजवीर बग्गा को, एक साल अजूनी को।

फैंस ने भेजा अपना प्यार

शो को एक साल पूरा होने पर फैंस ने एक्टर को खूब बधाई दी हैं। साथ ही अपने एक साल की जर्नी की कई वीडियोज बनाकर भी पोस्ट की हैं। कुछ फैंस ने शोएब के पहले व्लॉग को एडिट करके शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने टीवी पर वापसी के बारे में बात की थी। शोएब ने कहा था- तीन साल के बाद मैं शो के साथ वापसी कर रहा हूं। मुझे पता है मेरे फैंस ने मेरे लिए इंतजार किया है और मैं आखिरकार वापसी कर रहा हूं। शो का टाइटल अजूनी है और आपको ये बहुत पसंद आए।

.