For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Shivangi Joshi के हाथ लगा एक बड़ा प्रोजेक्ट, कुशाल टंडन के साथ आएंगी नजर

05:57 PM May 29, 2023 IST | Prasidhi
shivangi joshi के हाथ लगा एक बड़ा प्रोजेक्ट  कुशाल टंडन के साथ आएंगी नजर

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वाली Shivangi Joshi आज एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अलावा एक्ट्रेस कलर्स के सीरियल 'बालिका वधु 2' में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन एक्ट्रेस के हाथ अब एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। खबरों की माने तो एक्ट्रेस जल्द ही एक्ता कपूर के सीरियल में नज़र आने वाली हैं।

Advertisement

इस शो में आएंगी Shivangi Joshi नजर

Shivangi Joshi जल्द ही एकता कपूर के शो में नजर आने वाली हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि, एक्ट्रेस के साथ लीड रोल में कुशाल टंडन भी नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि, एक्ट्रेस अपने को एक्टर्स के साथ एक अच्छे बिहेवियर के लिए जानी जाती हैं। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में Shivangi Joshi और मोहसिन खान की जोड़ी और 'बालिका वधु 2' में उनके साथ रणदीप राय को काफी पसंद किया गया था। अब देखना ये होगा कि, Shivangi Joshi और कुशाल टंडन की जोड़ी को लोग कितना पसंद करते हैं।

काफी समय बाद करेंगी छोटे पर्दे पर वापसी

रिपोर्ट के मुताबिक एकता कपूर का ये सीरियल सोनी टीवी पर आएगा। वहीं बात Shivangi Joshi और कुशाल टंडन की करें तो, दोनों ही काफी लंबे समय के बाद टीवी पर वापिसी करने जा रहे हैं। बता दें, पिछली बार शिवांगी को रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में देखा गया था।

.