For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Shekhawati Mahotsav 2023: तीन दिवसीय उत्सव का समापन आज, सीएम गहलोत भी करेंगे शिरकत 

12:36 PM Mar 12, 2023 IST | Supriya Sarkaar
shekhawati mahotsav 2023  तीन दिवसीय उत्सव का समापन आज  सीएम गहलोत भी करेंगे शिरकत 

Shekhawati Mahotsav 2023: शेखावाटी के प्रसिद्ध उत्सव शेखावाटी महोत्सव का आज समापन होगा। जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शिरकत करेंगे। सीएम अशोक गहलोत शाम 5 बजे हेलिकॉप्टर से लक्ष्मणगढ़ पहुंचेंगे। शाम 5:30 बजे सीएम महोत्सव में शामिल होंगे। बता दें कि महोत्सव का उद्घाटन पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने किया था। इस साल यह महोत्सव 10 मार्च से आयोजित किया गया है। तीन दिवसीय महोत्सव का आज आखिरी दिन है।

Advertisement

तीसरी बार हुआ आयोजन 

शेखावाटी महोत्सव की शुरूआत तीन साल पहले 2021 में की गई थी। पिछले तीन सालों से लगातार मार्च माह में यहां इस उत्सव आयोजन किया जा रहा है। यह सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में आयोजित किया जाता है। इसमें कई प्रकार की प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र होती है। जिसमें रस्सा-कस्सी, घुड़दौड़, मेंहदी, कबड्डी, मांडणा तथा रुमाल झपट्टा प्रमुख हैं।

सीएम गहलोत जाएंगे लक्ष्मणगढ़

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम 5 बजे शेखावाटी महोत्सव में शामिल होने के लिए जाएंगे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के प्रमुख मंत्री और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। बता दें कि सीएम गहलोत जेड प्लस सुविधा के साथ शाम 5:30 बजे समारोह में शिरकत करेंगे। वहीं कार्यक्रम का समापन भी आज ही किया जाएगा। सीएम गहलोत के लक्ष्मणगढ़ दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

राजस्थान सरकार की 10 योजनाओं की प्रदर्शनी

इस कार्यक्रम को लेकर जिला कलेक्टर अमित यादव ने बताया कि महोत्सव के दौरान राज्य सरकार की 10 योजनाओं की प्रदर्शनी लगवाई गई है। जिसमें राज्य सरकार की जनकल्याणकारी स्कीम्स शामिल है। इससे आम जनता में जागरूकता पैदा होगी। साथ ही फ्लैगशिप योजनाओं के फलेक्सी बोर्ड भी लगवाए गए हैं।

महोत्सव का मुख्य उद्देश्य 

इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही हर साल शेखावाटी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इसमें उद्योग और व्यापार से जुड़े कई लोग शामिल होते हैं। यह महोत्सव लक्ष्मणगढ़ के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है।

(Also Read- चाकसू में 15 मार्च को भरेगा मेला, शीतला अष्टमी पर हर वर्ष की जाती है माता की पूजा)

.