For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Sheetla Ashtami: देशभर में आज मनाई जा रही शीतला अष्टमी, महिलाओं ने माता से मांगा आरोग्यता का वरदान

11:13 AM Mar 15, 2023 IST | Supriya Sarkaar
sheetla ashtami  देशभर में आज मनाई जा रही शीतला अष्टमी  महिलाओं ने माता से मांगा आरोग्यता का वरदान

अजमेर। राजस्थान में आज शीतला अष्टमी मनाई जा रही है। इस अवसर पर (Sheetla Ashtami celebrated today) शहर में घर- घर में माता शीतला की पूजा की गई। मध्यरात्रि से ही शीतला माता के प्रमुख मंदिरों में बड़ी संख्या में महिलाओं का तांता लगा रहा। महिलाओं ने शीतला माता को जल से स्नान करवाकर ठंडे पकवानों का भोग लगाया और घर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।

Advertisement

बता दें कि शीतला अष्टमी चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व पर शहर के प्रमुख मंदिर सुभाष उद्यान स्थित शीतला मंदिर और अन्य मंदिरों पर रात्रि बारह बजे से ही महिलाएं उमड़ने लगी। महिलाओं ने एक दिन पहले बनाए व्यंजनों से माता को भोग लगाया और दही-पानी से ठंडा किया। आज के दिन किसी ने भी घरों में गर्म खाना नहीं बनाया।

वहीं सुभाष उद्यान स्थित शीतला माता के मंदिर पर मेले का आयोजन किया गया, जिसमें खाने पीने, खिलौने के साथ ही अन्य दुकानें भी सजी। झूलों का भी लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। इसको लेकर (Sheetla Ashtami celebrated today) कोतवाली थानाधिकारी देवाराम गोदारा ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से मेले के मद्देनजर पुख्ता बंदोबस्त किए गए। सादा वर्दी में जवान तैनात कर जेबकतरों पर नजर रखी गई साथ ही फव्वारा सर्किल से बजरंग गढ़ चौराहे तक आवागमन बाधित रहा।

(इनपुट- नवीन वैष्णव)

(Also Read- चैत्र नवरात्रि: नाव पर सवार मां दुर्गा दे रही है अच्छी बारिश का संकेत)

.