For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

रॉकेट की रफ्तार से उड़ रहा है रेल कंपनी का यह शेयर, 5 दिन में दिया 55% का रिटर्न, निवेशक हुए मालामाल

02:43 PM Jan 20, 2024 IST | Mukesh Kumar
रॉकेट की रफ्तार से उड़ रहा है रेल कंपनी का यह शेयर  5 दिन में दिया 55  का रिटर्न  निवेशक हुए मालामाल

रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। रेल कंपनी के शेयर शनिवार को 10 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 320.75 रुपए पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 वीक के नए हाई पर जा पहुंचे हैं। 5 दिन में रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों में 55% की तूफानी तेजी देखने को मिली है। 5 दिन में ही कंपनी के शेयर 207 रुपए से बढ़कर 320.75 रुपए पर पहुंच गए हैं। रेल कंपनी के शेयरों का 52 वीक का लो लेवल 56.15 रुपए है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:– साल 2024 के पहले आईपीओ ने किया कमाल, पहले दिन निवेशकों को हुआ 4 लाख रुपए का फायदा

6 महीने में दिया 149% का मल्टीबैगर रिटर्न
रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर पिछले 6 महीनों में 149% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया हैं। कंपनी के शेयर 20 जनवरी 2023 को 76.75 रुपए पर थे। 20 जनवरी 2024 को आरवीएनएल के शेयर 320 रुपए पर पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 6 महीने में सरकारी रेल कंपनी के शेयरों में लगभग 150% की ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिली हैं। कंपनी के शेयर 20 जनवरी 2023 को 76.75 रुपए पर थे। रेल कंपनी के शेयर 20 जनवरी 2024 को 320.75 रुपए पर पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 1 साल में सरकारी रेल कंपनी के शेयरों में करीब 318% फीसदी की तेजी आई है। रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर पिछले एक महीने में करीब 86.14% चढ़ गए हैं। एक महीने में कंपनी के शेयर 172.40 रुपए से बढ़कर 320.75 रुपए पर पहुंच गए हैं।

12 रुपए से चढ़कर 320 रुपए पर पहुंचा कंपनी का शेयर
रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों में पिछले कुछ साल में जबरदस्त तेजी आई है। रेल कंपनी के शेयर पिछले 5 साल से 2400% से ज्यादा चढ़ गए हैं। रेल कंपनी के शेयर 27 मार्च 2020 को 12.80 रुपए पर थे। कंपनी के शेयर 20 जनवरी 2024 को 320.75 रुपए पर पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 2 साल में रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों में 763% का उछाल आया है। इसी अवधि में कंपनी के शेयर 37.15 रुपए से बढ़कर 320.75 रुपए के लेवल पर जा पहुंचे हैं। सरकारी रेल कंपनी के शेयरों में इस साल अब तक 76% का उछाल देखने को मिला है।

.