For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Shardiya Navratri 2023: कब शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि, जानें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और तिथि, इन राशियों पर बरसेगी मां अंबे की कृपा

सनातन धर्म के अनुसार, नवरात्रि के समय मां दुर्गा धरती पर अवतरित होती हैं। ऐसे जो कोई भी मां की सच्चे मन से भक्ति करता है उसके जीवन में सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार, शारदीय नवरात्रि में 4 राशियों पर मां अंबे की विशेष कृपा रहने वाली है।
04:17 PM Oct 10, 2023 IST | BHUP SINGH
shardiya navratri 2023  कब शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि  जानें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और तिथि  इन राशियों पर बरसेगी मां अंबे की कृपा

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि हर साल प्रत्येक वर्ष अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को शुरू होकर दशमी तिथि तक रहता है। नवरात्रि के पावन नौ दिनों में भक्त मां अंबे के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा करते हैं। सनातन धर्म के अनुसार, नवरात्रि के समय मां दुर्गा धरती पर अवतरित होती हैं। ऐसे जो कोई भी मां की सच्चे मन से भक्ति करता है उसके जीवन में सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार, शारदीय नवरात्रि में 4 राशियों पर मां अंबे की विशेष कृपा रहने वाली है।

Advertisement

शारदीय नवरात्रि पर घट स्थापना तिथि-15 अक्टूबर, 2023-रविवार
शारदीय नवरात्रि पर घट स्थापना मुहूर्त - 11:44 AM से 12:30 PM
शारदीय नवरात्रि पर प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - 14 अक्टूबर 2023 को 11:24 PM बजे
शारदीय नवरात्रि पर प्रतिपदा तिथि समाप्त - 16 अक्टूबर 2023 को 12:32 AM बजे

नवरात्रि में इन 4 राशियों पर बरसेगी मां अंबे की कृपा

मेष राशि : इस बार शारदीय नवरात्रि पर मेष राशि वालों के लिए लकी साबित होने वाली है। इस दौरान मां अंबे की कृपा से आपके सारे सपने पूरे होंगे। धन का आगमन बनी रहेगी। बिजनेस में मोटा मुनाफा होगा। निवेश से अच्छा धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में अच्छा धन कमा सकेंगे।

यह खबर भी पढ़ें:-Pitru Paksha 2023: पितृपक्ष पर इन 7 चीजों का करें दान, सोई हुई किस्मत लगेगी दौड़ने

वृषभ राशि: इस बार नवरात्रि वृषभ राशि वालों के लिए भी लकी साबित होगी। मां अंबे के आप पर खूब कृपा बरसेगी। किसी कारणवश रूके हुए सारे काम पूरे हो जाएंगे। इस दौरान हर काम में परिवार वालों का खूब साथ मिलेगा। इनकम बढ़ेगी। धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे। नई योजनाओं से आप खूभ लाभ कमाने में सफल रहेंगे। मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए नवरात्रि पर्व शुभ साबित होगा। हर काम में सफलता मिलेगी। अचानक से धन की प्राप्ति होने के आसार रहेंगे। परिवार वालों का भरपूर साथ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी नए काम की शुरुआत करेंगे। आमदनी बढ़ने के भी प्रबल आसार हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-October में पितृपक्ष से लेकर शारदीय नवरात्रि और दशहरा तक, जानिए पूरे महीने के प्रमुख व्रत त्योहार

.