For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

राजस्थान में भाजपा सरकार बनाना, मुंगेरीलाल के सपने जैसा- धारीवाल

10:48 PM Jan 27, 2023 IST | Jyoti sharma
राजस्थान में भाजपा सरकार बनाना  मुंगेरीलाल के सपने जैसा  धारीवाल

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कोटा में सभा कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बनती और अभियान को सफल बनाने का मंत्र दिया। उन्होंने यहां मीडिया से बातचीत भी की और कहा कि भाजपा प्रदेश में सरकार बनाने के मुंगेरी लाल के सपने देखती रहेगी और कांग्रेस एक बार फिर से सत्ता पर काबिज होगी।

Advertisement

156 से भी ज्यादा जीतेंगे सीटें

धारीवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर सीएम गहलोत ने मिशन 156 का टारगेट दिया है। अब हमें इसी टारगेट पर काम करना है। कांग्रेस इस बार 156 से अधिक सीटों पर चुनाव जीतेगी। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार रिपीट होने जा रही है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं कांग्रेस पार्टी की नीतियों का जनता से भरपूर समर्थन मिल रहा है।

जनता से साध रहे संपर्क

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए धारीवाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण के तहत हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है, जिसका मकसद जनता से संपर्क साधना है। अभियान के तहत पदयात्रा में जनता के बीच पहुंच रहे हैं तो जनता में भी उत्साह देखा जा रहा है। जिस क्षेत्र में भी पदयात्रा पहुंच रही है क्षेत्रवासी, व्यापारी हर तबका यात्रा का स्वागत कर रहा है।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत निकली पदयात्रा

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के नेतृत्व में शुक्रवार हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ रामपुरा से हुआ। पदयात्रा में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता पदाधिकारियों कार्यकर्ता मौजूद रहे। रामपुरा से पदयात्रा के शुभारंभ होने के साथ ही जगह जगह पर यात्रा पर शहर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया वहीं मंत्री शांति धारीवाल ने व्यापारियों, क्षेत्र वासियों से मुलाकात की।

हर वर्ग ने किया धारीवाल का स्वागत

व्यापारिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से मंत्री शांति धारीवाल का साफा पहनाकर फूल मालाओं और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। परकोटा क्षेत्र में निकली इस पदयात्रा में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने अपने पुराने परिचितों से भी उत्साह के साथ मुलाकात की। रामपुरा से शुरू हुई पदयात्रा रामपुरा बाजार ,लाडपुरा बाजार, खाई रोड होते हुए नयापुरा चमन होटल पर समाप्त हुई।

यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता अमित धारीवाल जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी , डॉक्टर मोहम्मद शिवकांत नंदवाना ब्लॉक अध्यक्ष नेवालाल गुर्जर महापौर मंजू मेहरा उपमहापौर पवन मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

.