For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Saturday Remedies: शनिदेव को खुश करने के लिए करें ये 5 महापाय, सोई हुई किस्मत लगेगी दौड़ने

Saturday Remedies: शनिवार को शनि देव को खुश करने के लिए करें ये 5 महापाय। खुश हुए तो कर देंगे व्यारे-न्यारे। शनि दोष, साढ़ी साती और ढैय्या हो जाएगी दूर।
01:00 PM Nov 18, 2023 IST | BHUP SINGH
saturday remedies  शनिदेव को खुश करने के लिए करें ये 5 महापाय  सोई हुई किस्मत लगेगी दौड़ने

Saturday Remedies: हिंदू धर्म में सप्ताह के दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। शनिवार के दिन शनि देव की पूजा का दिन है। कहते जिस व्यक्ति पर शनि देव मेहबान हो जाएं उसकी व्यारे-न्यारे हो जाते हैं और जिस पर साढ़े साती लग जाए वो बर्बाद हो जाता है। अगर किसी की कुंडली में शनि दोष तो शनिवार को कुछ उपाय कर उन्हें दूर किया जा सकता है। शनिवार के दिन किए गए उपाय वक्ति की सोई किस्तम को जगा देते हैं।

Advertisement

ज्योतिष के मुताबिक, शनिवार को उपाय करने से किसी की भी किस्मत चमक जाती है। मान्यता है कि शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा फल प्रदान करती है। शनिवार के दिन व्रत रखकर शाम को पीपल के पेड़ के नीचे जल चढ़ाकर तिल के तेल से दीपक जलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Chhath Puja 2023: छठ के पर्व पर आज महापूजा, खरना कर बाद व्रती रखते हैं 36 घंटे निर्जला व्रत, जानिए

अगर आपकी कुंडली में शनि की स्थिति शुभ नहीं है या फिर शनि की साढ़े साती से गुजर रहे हैं, तो शनिवार के दिन बीज मंत्र ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नमः का कम से कम 108 बार जाप करें। यह उपाय करने से शनि देव की कृपा बनी रहेगी। इससे शनि दोष और साढ़े साती से राहत मिलेगी। आप घर या मंदिर कही इस मंऋ का जाप कर सकते हैं।

शनि देव की पूजा-अराधना के साथ शनिवार को कौवे और काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। इससे आपकी सोई किस्मत चमक सकती है। काले रंग के कुत्ते को शनिदेव का वाहन माना गया है। ऐसा मान्यता है कि शनिवार को काले रंग का कुत्ता दिखाई देता है, तो यह आपके शुभ माना गया है। इसके अलावा, कौवे को रोटी खिलाने से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं और कृपा बरसाते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-राजधानी में छठ पर्व को लेकर उत्साह, नहाय-खाय के साथ आज से छठ पूजा

शनिवार को दान देना भी शुभ माना जाता है। इस दिन जरूरतमंदों को काला छाता, कंबल, उड़द दाल आदि का दान करना चाहिए। इसके साथ ही शनि चालीसा, काला तिल, जूता, चप्पल आदि का दान करें।

शनिवार के दिन शनि रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। इस दिन ऐसा करना शुभ माना गया है। शनि रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से शनि देव से साढ़ेसाती, ढैय्या और शनि दोष से मुक्ति की प्रार्थना करें। इससे शनि देव प्रसन्न होकर सारे दुख दूर करते हैं।

.