For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Shaniwar tips: शनिवार को भूलकर भी ना करें ये गलतियां, शनिदेव हुए नाराज तो करोड़पति से रोड़पति

Shaniwar Tips: शनिवार के दिन मंदिर जाकर करें शनिदेव की पूजा। शनिदेव की पूजा से दूर हो जाएंगे सारे कष्ट। शनिवार को भूलकर भी ना करें ये गलतियां।
11:43 AM Nov 25, 2023 IST | BHUP SINGH
shaniwar tips  शनिवार को भूलकर भी ना करें ये गलतियां  शनिदेव हुए नाराज तो करोड़पति से रोड़पति

Shaniwar Tips: नौ ग्रहों में शनि देव का सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है। इस ग्रह को पीड़ा देने वाला भी कहा जाता है जिस कारण लोग इससे डरते हैं। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। शनिदेव मनुष्य के अच्छे और बुरे कर्मों के आधार पर उसे दण्ड देते हैं। यदि इंसान अच्छे कर्म होता है तो उन्नति करते हैं ओर बुरे काम करता है तो उसे दण्ड अवश्चय मिलता है।

Advertisement

शनि पूजा का महत्व

शनिवार का दिन शनि देव को अर्पित है। इसलिए शनिवार को शनि देव की पूजा की अराधना अवश्य करनी चाहिए। यदि आप शनि देव कुदृष्टि से परेशान चल रहे हैं, आर्थिक तंगी से गुजर हैं तो शनिवार के दिन मंदिर में जाकर शनि देव की पूजा अवश्य करें आपकी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। शनिवार के दिन शनि देव पर तिल चढ़ाने से सभी कष्टों का निवारण होता है।

यह खबर भी पढ़ें:-Vaikuntha Chaturdashi 2023: कब है बैकुंठ चतुर्दशी, शुभ मुहूर्त क्या है, क्यों खुलते हैं स्वर्ग के द्वार?

हिंदू धर्म में शनिवार का दिन बेहद खास होता है। ऐसे शनि देव के दिन कुछ कार्य ना भूले वरना शनि देव आपसे नाराज हो सकते हैं। कुछ ऐसा गलतियां होती हैं जो शनि देव को नाराज कर सकती हैं। क्योंकि शनि देव को प्रसन्न रखना हमारे लिए बहुत जरूरी है। शनि देव के नाराज होने पर व्यक्ति को जीवन में कई सारे कष्टों का सामना करना पड़ता है। शनि देव को काला रंग का प्रतीक माना जाता है इसलिए शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े अवश्य पहनें और किसी भी काले पशु-पक्षी को खाना खिलाना चाहिए।

शनिवार के दिन क्या करें और क्या ना करें

-शनिवार के दिन मांस मदिरा का सेवना नहीं करना चाहिए। शनि देव की दृष्टि में ये अनुचित और पाप कर्म है। ऐसा करने वाले मनुष्य को शनि देव दण्ड अवश्य देता है।
-शनिवार के दिन कोयला, नमक, चमड़ा, जूते, काले तिल, काली उड़द, झाडू, तेल, लकड़ी, लोहा या लोहे की वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए अन्यथा जीवन में बाधाएं उत्पन्न होने लगती है।
-शनिवार के दिन पूर्व, दक्षिण और ईशान दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यह खबर भी पढ़ें:-रोड़पति से करोड़पति बना देगा यह रत्न…बस पहनते वक्त रखें इन बातों का विशेष ध्यान

-माना जाता है कि शनिवार के दिन पुरुषों को अपने ससुराल में नहीं जाना चाहिए। इससे ससुराल के लोगों के साथ रिश्ते बिगड़ने की संभावना होती है और पति पत्नी का रिश्ता भी टूट सकता है।
-शनिवार के दिन भूलकर भी किसी कमजोर या मजबूर व्यक्ति का अपमान या दिल नहीं दुखाना चाहिए। शनिवार के दिन ऐसा करने पर शनि देव की दृष्टि में आप पाप के भागीदारी हो सकते हैं और शनि देव ऐसे व्यक्ति को घोर दण्ड देते हैं।
-शनिवाद के दिन बाल काटना और नाखुन काटना भी अर्जित होता है। ऐसा करने से शनि देव नाराज भी हो सकते हैं।
-माना जाता है कि शनिवार के दिन दूध और दही का सेवन करने से बचना चाहिए। यदि दूध पीना जरूरी है तो उसमें थोड़ी सी हल्दी या गुड़ मिला लें।
-शनिवार के दिन बैंगन, आम का आचार और लाल मिर्च खाने से भी बचना चाहिए।

.