For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

शर्मनाक! अब मुंबई में 20 महीने की बच्ची से दुष्कर्म

04:54 PM Jan 23, 2023 IST | Jyoti sharma
शर्मनाक  अब मुंबई में 20 महीने की बच्ची से दुष्कर्म

देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब तो छोटे उम्र की लडकियां इन वहशी दरिंदों से बच नहीं पा रही हैं। लेकिन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक ऐसा मामला आया है जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। यहां के वर्ली इलाके में अब एक 20 महीने की बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म किया।

Advertisement

बच्ची को घर ले जाकर किया दुष्कर्म

जानकारी के मुताबिक बच्ची के माता-पिता ने रविवार को अपने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया गया था कि पीड़ित बच्ची का परिवार एक किराये के मकान में रहता है। कुछ दिन पहले बच्ची के माता-पिता घर से बाहर गए थे तब उनके 35 वर्षीय पड़ोसी ने बच्ची को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया।

डॉक्टर्स ने जांच के बाद किया रेप का खुलासा

लेकिन जब बच्ची चीखने और रोने लगी तो माता-पिता ने पास के अस्पताल में बच्ची की जांच कराई तो डॉक्टर्स ने बच्ची के रेप के बारे में खुलासा किया जिसे सुनकर माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। तलाशी के बाद आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

.