For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

इंटरनेशनल सेलेब्स को पछाड़ दुनिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति बने शाहरुख खान

शाहरुख खान के लिए यह साल अच्छा साबित हो रहा है। इस साल पहले उनकी फिल्म 'पठान' बॉलीवुड की सबसे हिट फिल्म बनी है। अब टाइम 100 के पोल में सबसे अव्वल अभिनेता बने हैं।
05:18 PM Apr 07, 2023 IST | BHUP SINGH
इंटरनेशनल सेलेब्स को पछाड़ दुनिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति बने शाहरुख खान

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने फैंस को एक बार फिर खुश होने का मौका दे दिया है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘पठान’ को फैंस ने जबरदस्त प्यार मिला था। अब किंग खान ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हाल ही टाइम मैगजीन द्वारा कराए गए TIME 100 पोल में पहला स्थान हासिल किया है। इस सर्वे में किंग खान कई इंटरनेशनल सेलेब्स को पछाड़ते हुए सबसे प्रभावशाली शख्सियतों की वार्षिक सूची में जगह बनाई। इस पोल में करीब 12 लाख लोगों ने वोट किया था और शाहरुख खान ने सबसे ज्यादा वोट के साथ अव्वल स्थान हासिल किया।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-बड़ी मुश्किल में फंसी ‘गदर 2’ एक्ट्रेस, कोर्ट ने जारी किया वारंट

सर्वे में 12 लाख लोगों ने किया वोट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पूरी प्रक्रिया में करीब 12 लाख से ज्यादा लोगों में भाग लिया। वोटिंग के बाद आए रिजल्ट में शाहरुख खान को 4 फीसदी वोट मिले और वह शीर्ष पर रहे। लिस्ट में उनके अलावा कई इंटरनेशनल सेलेब्स ने भी जगह बनाई। किंग खान के बाद इस लिस्ट में ईरान की एक महिला प्रदर्शनकारी रही, जिसने ईरान की ‘मोरैलिटी पुलिस’ के हाथों मारी गई 22 साल की महसा अमीनी के जाने के बाद सड़कों पर प्रदर्शन किया। इससे पहले साल 2022 में इन्हें ‘हीरोज ऑफ द ईयर’ का भी खिताब मिला था।

शाहरुख के अलावा ये शख्सियत भी रहीं शामिल

अगर इसमें रहे टॉप स्टार्स की बात करें तो शाहरुख खान पहले स्थान पर , दूसरे स्थान पर ईरान की प्रदर्शनकारी महिला रहीं। तीसने स्थान पर स्वास्थ्य कर्मी रहें जिन्हें 2 फीसदी वोट मिले। इस लिस्ट में रॉयल कपल प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल भी शामिल हैं। इसके अलावा फेमस फुटबॉलर लियोनल मेसी और मार्क जुकरबर्ग भी शामिल हैं। इसके अलावा ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनाशियो लुला डा सिल्वा भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-धर्मेंद्र ने 87 साल की उम्र में दिखाया ऐसा करतब, ईशा और बॉबी देओल ने किए ऐसे कमेंट्स, देखें पोस्ट

शाहरुख के लकी साबित हुआ 2023

शाहरुख खान के लिए साल 2023 अब तक अच्छा साबित हुआ। उन्होंने करीब 4 साल बाद फिल्म ‘पठान’ के जरिए बॉलीवुड में कमबैक किया और बॉक्स ऑफिस की खिड़की पर धमाका करते हुए सबसे ज्यादा कमाई कर डाली। वहीं अब टाइम 100 की लिस्ट में भी वे अव्वल रहे हैं। इससे साबित होता है कि शाहरुख खान ना सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में फेमस हैं।

.