For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

शूटिंग के दौरान घायल हुए शाहरुख खान, नाक और चेहरे पर आई चोट, हुई सजरी, मुंबई लाए गए

भिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग अमरीका के लॉस एंजिल्स में कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान एक हादसे में शाहरुख के घायल होने की खबर सामने आई है।
04:19 PM Jul 04, 2023 IST | BHUP SINGH
शूटिंग के दौरान घायल हुए शाहरुख खान  नाक और चेहरे पर आई चोट  हुई सजरी  मुंबई लाए गए

मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग अमरीका के लॉस एंजिल्स में कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान एक हादसे में शाहरुख के घायल होने की खबर सामने आई है। उनकी नाक और चेहरे पर गहरी चोट आई हैं। हादसे के बाद खून रोकने के लिए शाहरुख की अमेरिका के एक अस्पताल में माइनर सर्जरी भी हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख की तबियत में सुधार के बाद उन्हें मुंबई वापस लाया गया है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-मांग सिंदूर, गले में भारी भरकम नेकलेस, प्यार पर रेखा ने दिया जवाब, बोलीं-‘एक बार रिश्ता जुड़ गया तो…’

रईस के शूटिंग के दौरान भी लगी थी चोट

31 साल के अपने इस लंबे कॅरियर में शाहरुख खान कई फिल्मों की शूटिंग के दौरान चोटिल हुए हैं। साल 2017 में रईस की शूटिंग के दौरान उनके घुटने में चोट आई थी, जिसके बाद भी उनकी माइनर सर्जरी हुई थी। साल 2013 में फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग खत्म होने के बाद उन्होंने 8 सजर्री कराई थी। 2009 में भी चोट लगने पर उनके बाएं कंघे की सर्जरी हुई थी।

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म

इस शाहरुख खान की करीब 5 साल बाद 'पठान' मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इस साल उनकी तीन और बड़ी रिलीज होंगी। इनमें जवान, डंकी शामिल हैं। वहीं सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' रिलीज होगी जिसमें शाहरुख कैमियो में दिखेंगे। फिल्म 'जवान' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। ये फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी।

यह खबर भी पढ़ें:-Animal vs Sam Bahadur : Box Office पर भिड़ेगी रणबीर कपूर और विक्की कौशल की फिल्म, जानिए कौन किसपर बढ़ेगा भारी

'पठान' ने तोड़े थे कमाई के सारे रिकॉर्ड

225 करोड़ रुपए के बजट में बनी शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए वर्ल्डवाइड 1050 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। ये फिल्म 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। वहीं दंगल के बाद बॉलीवुड में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है।

.