For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

…लो शाहरुख की 'जवान' ने रिलीज से पहले रच दिया इतिहास, अब तक कोई भारतीय फिल्म नहीं कर सकी ये काम

शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' ट्रम्पलास्ट पर रिलीज होगी। ये दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन है, जो 125 फीच चौड़ी और 72 फीट लंबी है। बता दें कि ट्रम्पलास्ट, जर्मनी के लियोनबर्ग में स्थित एक बहुत बड़ा आईमैक्स थिएटर है।
05:53 PM Aug 26, 2023 IST | BHUP SINGH
…लो शाहरुख की  जवान  ने रिलीज से पहले रच दिया इतिहास  अब तक कोई भारतीय फिल्म नहीं कर सकी ये काम

Shah Rukh Khan Upcoming Film Jawan: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' इस साल की शुरुआत रिलीज हुई थी जो ब्लॉकबस्टर रही। किंग खान ने ऐसे 4 साल बाद दमदार कमबैक किया। पठान की सक्सेस के बाद से दर्शकों को शाहरुख की अगली फिल्म जवान (Jawan) का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में अभिनेता एक बार फिर से जोरदार एक्शन करते नजर आएंगे, जिसकी झलक अभी तक आउटपुट में देखने को मिली है। इस बीच खबर आ रही हैं कि शाहरुख की यह फिल्म रिलीज होते ही एक नया इतिहास रच देगी। ऐसा इससे पहले किसी भारतीय फिल्म ने किया था।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-ऐसे हुआ परिणीति चोपड़ा और राघव चड्‌ढा से प्यार, बताया-हसबैंड की किस क्वालिटी पर हार बैठीं अपना

सबसे बड़ी स्क्रीन पर होगी जवान की स्क्रीनिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' ट्रम्पलास्ट पर रिलीज होगी। ये दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन है, जो 125 फीच चौड़ी और 72 फीट लंबी है। बता दें कि ट्रम्पलास्ट, जर्मनी के लियोनबर्ग में स्थित एक बहुत बड़ा आईमैक्स थिएटर है। खास बात ये है कि जवान से पहले कोई भारतीय फिल्म इस स्क्रीन पर नहीं चली है। ऐसे में फिल्म ने इतिहास रचने वाला काम किया है।

कई लुक्स में दिखेंगे शाहरुख

हाल ही में शाहरुख की फिल्म 'जवान' का नया मोशन पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें वह पांच अलग-अलग चेहरों वाले किरदार में नजर आ रहे हैं। शाहरुख ने फिल्म का पोस्टर जारी करने के साथ लिखा था, 'ये तो शुरुआत है…न्याय के कई चेहरे हैं…ये तीर है, अभी ढाल बाकी है… ये अंत है, अभी काल बाकी है… ये पूछता है खुद से कुछ, अभी जवाब बाकी है। हर चेहरे के पीछे एक उद्देश्य होता है। लेकिन, यह तो बस शुरुआत है।…इक्के का इंतजार करें।'

यह खबर भी पढ़ें:-‘मैं भी करूंगी’…धर्मेंद्र-शबाना के लिपलॉक पर बोली हेमा मालिनी, 74 की उम्र में बताई अधूरी इच्छा!

7 सितंबर को धमाका करेंगी 'जवान'

शाहरुख की फिल्म 'पठान' 7 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। शाहरुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति प्रमुख किरदार में हैं। वहीं सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर भी जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इसके साथ ही दीपिका पादुकोण का भी फिल्म में कैमियो है और उनकी झलक फिल्म के प्रिव्यू में दिखा दी गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर 28 अगस्त को रिलीज होगा।

.