होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

शाहरुख खान की 'जवान' ने रिलीज से पहले ही बना दिया रिकॉर्ड

अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का 10 जुलाई को प्रीव्यू रिलीज हुआ था। जिसमें शाहरुख खान के एक्शन में अलग-अलग अवतार और नयनतारा, सान्या मल्होत्रा का बॉस लेडी लुक और दीपिका पादुकोण का कैमियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
05:39 PM Jul 12, 2023 IST | BHUP SINGH

मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का 10 जुलाई को प्रीव्यू रिलीज हुआ था। जिसमें शाहरुख खान के एक्शन में अलग-अलग अवतार और नयनतारा, सान्या मल्होत्रा का बॉस लेडी लुक और दीपिका पादुकोण का कैमियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। अब दर्शक इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच 'Jawan' ने ट्रेलर रिलीज से पहले एक खास रिकॉर्ड बना डाला है।

यह खबर भी पढ़ें:-शादी के कुछ समय बाद ही इस बात को लेकर कियारा-सिद्धार्थ के बीच हुई थी बड़ी बहस

24 घंटे के अंदर मिले 100 मिलियन व्यूज

शहारुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति स्टारर फिल्म के प्रीव्यू ने एक नया इतिहास रच दिया है। दरअसल, इस प्रीव्य को 24 घंटे के अंदर 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस बात की जानकारी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल के द्वारा दी गई। शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंरटरटेनमेंट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 'जवान प्रीव्यू' का एक पोस्ट शेयर किया, जिस पर लिखा था कि ट्रेलर को सभी प्लेटफॉर्म्स पर 112 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। रेड चिलीज ने एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'जवान के लिए लोगों का प्यार लगातार बढ़ रहा है। आप सभी का धन्यवाद।' वहीं आपको बता दें कि जवान का प्रीव्यू इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रहा है।

यह खबर भी पढ़ें:-बॉलीवुड फिल्मों की वो 4 कंट्रोवर्सियल प्रेम कहानी जिन्होंने बड़े पर्दे पर लगा दी आग

जवान (Jawan) की रिलीज डेट और सटारकास्ट

शाहरुख खान की 'जवान' 7 सितंबर को रिलीज होगी। एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा लीड किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय का भी कैमियो देखने को मिलेगा। फिल्म में टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा भी नजर आएंगी।

Next Article