For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

पेरिस के रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमला, कई लोग गंभीर रूप से घायल

03:51 PM Jan 11, 2023 IST | Jyoti sharma
पेरिस के रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमला  कई लोग गंभीर रूप से घायल

पेरिस। पेरिस के रेलवे स्टेशन पर एक सिरफिरे ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस मामले को लेकर फ्रांस के गृह मंत्री का कहना है कि हमलावर को काबू करने के फायरिंग भी की लेकिन तब तक हमलावर ने कई लोगों को घायल कर दिया था।

Advertisement

चाकू से ताबड़तोड़ किया हमला

फ्रांसीसी मीडिया की खबरों के मुताबिक पेरिस के गारे डु नोर्ड रेलवे स्टेशन पर एक सिरफिरे ने अचानक यात्रियों पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। स्टेशन पर मौजूद पुलिस ने हमलावर को काबू करने के लिए फायरिंग की। तब कहीं जाकर उसने चाकू से हमला करना बंद किया। पेरिस पुलिस ने कहा कि अब गारे डू नोर्ड रेलवे स्टेशन की स्थिति को कंट्रोल कर लिया गया है। हालांकि अभी इस हमले में घायलों की संख्या को नहीं बताया गया।

विश्व का तीसरा सबसे ज्यादा व्यस्त रेलवे स्टेशन है गारे डु नोर्ड

बता दें कि पेरिस का गारे डु नोर्ड रेलवे स्टेशन विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और यूरोप का सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाला रेलवे स्टेशन है। यहां पर हर रोज करीब 7 लाख लोग आते-जाते हैं। यह रेलवे स्टेशन पेरिस, लंदन और यूरोप के बीच की एक सबसे बड़ी कड़ी है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार तो कर लिया है लेकिन वह पूछताछ में बयान बदल रहा है जिससे पता नहीं चल पा रहा है कि उसने ये हमला क्यों किया। हालांकि पुलिस पूछताछ कर रही है।

.