For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

7 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी ने चॉकलेट के बहाने बुलाया, बाथरूम में ले जाकर किया गंदा काम

12:42 PM Aug 10, 2023 IST | Sanjay Raiswal
7 साल की मासूम से दरिंदगी  आरोपी ने चॉकलेट के बहाने बुलाया  बाथरूम में ले जाकर किया गंदा काम

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक मासूम से रेप का मामला सामने आया है। पार्क में बच्ची अपने भाई-बहन के साथ खेल रही थी। इसी दौरान पार्क में देखरेख करने वाला लड़का वहां आया। लड़के ने बच्ची को चॉकलेट देकर उसे बाथरूम में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। रोते हुए पीड़िता अपनी घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई।

Advertisement

जिसके बाद मां ने पीड़िता के साथ आरोपी के खिलाफ बनी पार्क थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि बनी पार्क निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया एक लड़का पार्क की देखरेख करता है। 9 अगस्त की शाम करीब 5 बजे उसकी 7 साल की बेटी अपने छोटे भाई-बहन के साथ पार्क में खेलने गई थी। खेलते समय आरोपी लड़के ने उसकी बेटी को चॉकलेट देने के बहाने अपने पास बुलाया। इसके बाद पानी पिलाने के बहाने आरोपी लड़का उसकी बेटी को पार्क में बने बाथरूम में ले गया और उसके दुष्कर्म किया।

यह खबर भी पढ़ें :-“तेरा वारंट है, जो सामान है जल्दी निकाल” पुलिसकर्मी बनकर रात 2 बजे घर में घुसा बदमाश

उसकी बच्ची रोते हुए घर पहुंची और आपबीती सुनाई। बच्ची ने इशारा कर गलत काम करने वाले लड़के के बारे में बताया। आरोपी लड़के को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विश्वजीत रॉय बताया।

पार्क में मौजूद बच्चों ने भी उस लड़के के मासूम को लेकर बाथरूम की तरफ ले जाने की बात कही। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी लड़के को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में जुटी है।

यह खबर भी पढ़ें :-‘जान प्यारी है तो 1 करोड़ दे’, जयपुर में कारोबारी से मांगी फिरौती, गैंगस्टर्स लॉरेंस-अनुराधा नाम पर किया कॉल

.