For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

फटे कपड़े, टूटी चप्पल…भीलवाड़ा में खून से लथपथ मिली महिला की लाश, हत्या कर पहाड़ी पर फेंका

05:16 PM Jun 23, 2023 IST | Sanjay Raiswal
फटे कपड़े  टूटी चप्पल…भीलवाड़ा में खून से लथपथ मिली महिला की लाश  हत्या कर पहाड़ी पर फेंका

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का क्षत-विक्षत हालत में शव की मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मृतका की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है। यह घटना बनेड़ा-मानपुरा मोड़ पर स्थित जोगियों के बाग की है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह मानपुरा गांव निवासी एक बुजुर्ग बकरियां चराने के लिए जोगियों के बाग के पीछे स्थित वन विभाग की पहाड़ी पर गया था। वहां पहाड़ी पर एक महिला की खून से लथपथ लाश देखकर उसके होश उड़ गए। उसने वापस नीचे आकर के खेत में मौजूद लोगों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद खेत पर काम कर रहे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर कार्यवाहक थाना प्रभारी सुरेश कुमार मय जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

महिला की हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस ने पहाड़ी और आसपास के स्थानों से साक्ष्य जुटाकर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। वहीं मांडल डीएसपी कन्हैयालाल भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस को मौके से मृतका के कपड़े ,चप्पल सहित अन्य सामान की मिले। इसके बाद पुलिस ने महिला की खून से सनी लाश को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।

डीएसपी कन्हैयालाल ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग 25-30 साल की है। मृतका के हाथ पर पीएस लिखा हुआ है। मृतका ने गले में बेल का धागा पहने हुए है। साथ ही पांव की अंगुली में बिच्छिया, कान में बालियां और हाथ की अंगुली में अंगूठी पहने हुए है। मृतका के चेहरे के अलावा शरीर पर कहीं भी चोट या खरोंच के निशान नहीं मिले हैं।

पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या कहीं और की है। जिसके बाद उसे मारकर यहां पर पहाड़ी पर लाकर के पटक गए हो सकते हैं। महिला की हत्याकांड में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते है। मृतका के चेहरे पर किसी नुकीली वस्तु से वार किए जाने के भी निशान हैं। आरोपी स्टेट हाइवे से सड़क फिर खेत और पहाड़ी के बीच में से होकर के जा रहे कच्चे रास्ते से होते हुए करीब अंदर जाने के बाद 15-20 मीटर ऊपर ले जाकर के लाश को पटक गए। फिलहाल, पुलिस ने महिला की हत्या को सुलझाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

(इनपुट-जय प्रकाश शर्मा)

.