होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

शुक्र जैसा सूर्य का खतरनाक रेडिएशन, धरती पर यहां होती है सबसे ज्यादा धूप

पृथ्वी पर सबसे धूप वाली जगह अटाकामा रेगिस्तान में मौजूद अल्टिप्लानो है। यह जगह चिली में एंडीज पहाड़ों के पास एक शुष्क पठार है। यहां इतनी ज्यादा धूप होती है, जितनी शुक्र ग्रह पर पड़ती है।
08:46 AM Jul 23, 2023 IST | BHUP SINGH

वॉशिंगटन। पृथ्वी पर सबसे धूप वाली जगह अटाकामा रेगिस्तान में मौजूद अल्टिप्लानो है। यह जगह चिली में एंडीज पहाड़ों के पास एक शुष्क पठार है। यहां इतनी ज्यादा धूप होती है, जितनी शुक्र ग्रह पर पड़ती है। अमेरिकी मौसम विज्ञान सोसाइटी के जर्नल बुलेटिन में 3 जुलाई को प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक आमतौर पर यह ठंडी और शुष्क जगह है। लगभग 4000 मीटर की ऊंचाई वाली इस जगह पर भूमध्य रेखा के करीब या अधिक ऊंचाई वाले स्थानों की तुलना में ज्यादा धूप मिलती है। अटाकामा पृथ्वी पर सबसे पुराना रेगिस्तान है। यह ध्रुवों से दूर सबसे शुष्क जगहों में से एक है। वैज्ञानिकों ने यहां पठार पर रेडिएशन 2,177 वाट प्रति वर्ग मीटर मापा, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है। तुलना के लिहाज से पृथ्वी के वायुमंडल के शीर्ष पर यह रेडिएशन लगभग 1, 360 वाट प्रति वर्ग मीटर है।

यह खबर भी पढ़ें:-नासा ने ऐस्टरॉइड किया था चकनाचूर!, ब्रह्मांड में तैर रहे उसके बड़े-बड पत्थर

शुक्र ग्रह जितना रेडिएशन अल्टिप्लानो में

इस स्टडी के प्रमुख लेखक जलवायु विज्ञानी राउल कोर्डेरो का कहना है कि अल्टिप्लानो में उतना रेडिएशन है, जितना आपको शुक्र ग्रह पर गर्मियों में मिलेगा। उन्होंने इस तुलना को अविश्वसनीय बताया। ऐसा इसलिए कि पृथ्वी की तुलना में शुक्र सूर्य से 28 फीसदी करीब है। पठार पर औसत सौर विकिरण लगभग 308 वाट प्रति वर्ग मीटर है। यह भी विश्व रिकॉर्ड है, जो यूरोप और अमेरिकी पूर्वी तट में दर्ज किए गए आंकड़ों से दोगुना है।

यह खबर भी पढ़ें:-कॉकरोच के डर से लड़की ने छोड़ी लाखों की जॉब… हो गई बेरोजगार

क्यों निकलती है इतनी धूप! 

नासा के वायुमंडलीय वैज्ञानिक सेजी काटो के मुताबिक सोलर रेडिएशन वायुमंडल से धरती तक आने के दौरान बादलों की ओर से अवशोषित कर लिया जाता है। एक ऐसी जगह जो जल वाष्प परत के ऊपर है और कम बादल हैं उन्हें अनिवार्य रूप से ज्यादा धूप मिलेगी। चिली के इतने धूपदार होने के पीछे दक्षिणी गोलार्ध में इसकी भौगोलिक स्थिति है। अगर आप इतने खतरनाक रेडिएशन के संपर्क में हैं तो आपको त्वचा की रक्षा करनी होगी।

Next Article