होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

एक इंच के जीव से वैज्ञानिक हैरान, 24 आंखें और हार्ट अटैक देने वाला जहर

07:25 AM Apr 25, 2023 IST | Supriya Sarkaar

कुछ समय पहले हांगकांग के माई पो रिजर्व के एक छोटे से तालाब तालाब से अजीबोगरीब जीव बाहर आया था। इस जीव की चार-चार के छह ग्रुप में बंटी 24 आंखें थीं। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह जीव असल में एक बेहद जहरीली जेलीफिश की नई प्रजाति का सदस्य है। इसका शरीर एक इंच से भी कम लंबा और पारदर्शी है। इसकी तीन लंबी टांग हैं, जो फैलाने पर 10 सेमी तक बढ़ सकती हैं। यह बॉक्स जेलीफिश की नई प्रजाति है। इसका जहर कुछ ही मिनटों में लकवा, कार्डियक अरेस्ट और यहां तक मौत की भी वजह बन सकता है।

मछली से जुड़ा शोध प्रकाशित 

अकादमिक जर्नल जूलॉजिकल स्टडीज में पिछले महीने छपे एक शोध में लिखा गया, ‘क्यूबोजोआ वर्ग, जिसे आम तौर पर उसके चौकोर आकार के कारण बॉक्स जेलीफिश के रूप में जाना जाता है। इसकी लगभग 50 प्रजातियां हैं। दुनिया के सबसे जहरीले जीवों में इसका नाम आता है।’ हांगकांग बैपटिस्ट यूनिवर्सिटी के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की एक टीम ने तीन साल तक जेलिफिश का अध्ययन किया और पाया कि माई पो नेचर रिजर्व में तालाब में झींगे से ज्यादा यह जेलीफिश हैं।

क्या दिया नाम! 

जेलीफिश की यह प्रजाति इस क्षेत्र में अपनी तरह का एकमात्र जीव है। वैज्ञानिकों ने रिजर्व के सम्मान में इसे ट्रिपेडेलिया माईपोएंसिस नाम दिया है। प्रमुख शोधकर्ता प्रोफेसर किउ जियानवेन ने कहा, ‘यह प्रजाति वर्तमान में सिर्फ माई पो में पाई जाती है।’ हालांकि उनका यह भी मानना है कि जेलीफिश की यह प्रजाति दूर भी पाई जा सकती है। यह खोज बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि चीन के पानी में पहली बार यह जेलीफिश देखी गई है।  

(Also Read- नासा का मंगल मिशन, पालतू दोस्त छोड़ गया रोवर का साथ)

Next Article