होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

'बोतल में पेशाब भरा..बैग में रखा लव लेटर'…भीलवाड़ा में छात्रा से बदसलूकी पर बवाल, सड़कों पर उतरे लोग

01:53 PM Jul 31, 2023 IST | Sanjay Raiswal

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा के मांडल उपखंड क्षेत्र के लुहारिया में किशोरी के साथ अभद्रता पर माहौल बिगड़ गया है। यहां आठवीं कक्षा की छात्रा की पानी की बोतल में पेशाब मिलाने की बात सामने आई है। बालिका ने कहा कि पानी की बोतल में पेशाब जैसी बदबू आई है। छात्रा के स्कूल बैग में आई लव यू की पर्ची भी डाली गई है।

शुक्रवार की वारदात के बाद प्रशासन द्वारा ढुलमुल कार्रवाई के बाद माहौल बिगड़ गया है। सोमवार को मांडल थाने के लुहारिया गांव में दो पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। विवाद के चलते पथराव भी हुआ। पुलिस जीप के शीशे टूट गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। वहीं गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि यह विवाद तब बढ़ा जब शुक्रवार एक साथी छात्र ने छात्रा से बदसलूकी की और उसकी पानी की बोतल में टॉयलेट कर दी। छात्रा की बोलत में टॉयलेट भरने और बदसलूकी की खबर जैसे ही लोगों को पता चली, हंगामा हो गया। सोशल मीडिया की पोस्ट के बाद सैकड़ों की तादाद में लुहारिया लोग पहुंचे हैं।

कस्बे में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। समुदाय विशेष के छात्रों द्वारा घिनौनी हरकत करने की बात सामने आई है। इस घटना के बाद दो दिन से पुलिस समझाइश कर विवाद को खत्म करने का प्रयास कर रही थी। इस बीच, सोमवार को लुहारिया बस स्टेंड पर इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। इन्होंने पुलिस पर भी पथराव किया।

पुलिस जीप का आगे का शीशा टूट गया। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस दोनों पक्षों के बीच खड़ी रही। हल्का बल प्रयोग भी इस दौरान पुलिस ने किया। माहौल खराब होने की सूचना पर एएसपी, डीएसपी, एसएचओ सहित आस-पास के थानों व पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल लुहारिया पहुंच गया। फिलहाल, मौके पर स्थिति नियंत्रण में बताई गई है। पूर्व मंत्री कालुलाल गुर्जर लुहारिया पहुंचे है।

(इनपुट-जयेश पारीक)

Next Article