होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

यूरोपीय देशों की यात्रा को आसान बनाता है शेंगेन वीजा, घूम सकते हैं 26 से ज्यादा देश

05:55 PM Mar 15, 2023 IST | Mukesh Kumar

एक देश से दूसरे देश में यात्रा करने के लिए वीजा की आवश्यकता होती है। किसी भी देश में प्रवेश से पहले वीजा लेना जरूरी होता है। इसके बिना दूसरे देश में प्रवेश मिलना मुश्किल होता है। कई प्रमुख देशों में वीजा की प्रक्रिया में 2 से 3 महिने का समय लगता है। लेकिन शेंगेन वीजा से आप बहुत से देशों में आराम से घूम सकते हैं। आइये जानते हैं शेंगेन वीजा क्या होता है।

शेंगेन वीजा क्या होता है
शेंगेन वीजा एक शॉर्ट स्टे वीजा है ।यह गैर यूरोपीय देशों के लोगों को यूरोप के शेंगेन देशों में 90 दिनों तक यात्रा करने की अनुमति देता है। शेंगेन क्षेत्रों में आने वाले देश लक्जमबर्ग के शेंगेन शहर में 1985 में हुए एक समझोते के तहत आपस में जुड़े हैं। शेंगेन शहर में हुए समझोते के कारण इसका नाम शेंगेन रखा गया है ।चाहे आप परिवार से मिलने या छुट्टियां मनाने जा रहे हो ,शेंगेन वीजा से यूरोप प्रवेश आसान हो जाता है।यह शेंगेन जोन से संबंधित देशों की यात्रा करने वाले व्यक्तियों के लिए एक अस्थायी वीजा है। यह एक अनूठा वीजा है क्योकि इस एक ही वीजा से आप कई यूरोपीय देशों की यात्रा कर सकते हैं। इस वीजा से शेंगेन सदस्य देशों में बिना रोक-टोक के ट्रेवल करने की आजादी होती है।शेंगेन जाने में कोई बॉर्डर कंट्रोल भी नहीं होता है। इस वीजा से 26 यूरोपीय देशों की यात्रा की जा सकती है।

कौनसे देश शामिल हैं
शेंगेन क्षेत्र में 26 यूरोपीय देश शामिल हैं,जिनमें से 22 यूरोपीय संघ के देश हैं। इनमेंबेल्जियम,चेकगणराज्य,डेनमार्क,जर्मनी,एस्टोनिया,ग्रीस,स्पेन,फ्रांस,इटली,लातविया,लिथुआनिया,लक्जमबर्ग,हंगरी,माल्टा,नीदरलैंड्स,ऑस्ट्रिया,पौलेंड,पुर्तगाल,स्लोवेनिया,स्लोवाकिया,फिनलैंड,और स्वीडन के साथ आइसलैंड, लिकटेस्टीन, नॉर्वे,स्विट्जरलैंड शामिल है।

शेंगेन वीसा कैसे प्राप्त करें
आप यूरोप के जिस देश में जाने का प्लान कर रहे हैं उस देश के दूतावास में शेंगेन वीसा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप एक ही शेंगेन देश में जा रहे हैं तो आपको उस देश की दूतावास,वीजा सेंटर या कंसल्टेंट के पास जाकर वीजा फाइल करना होगा। अगर आपको दो से ज्यादा शेंगेन देश में जाना है तो आपको उस देश के दूतावास में वीजा अप्लाई करना पड़ेगा ,जिस देश में आप ज्यादा दिन बिताने हैं। अगर आपको सभी देशों में बराबर दिन बिताने हैं तो आपको उस देश के वीजा सेंटर में वीजा अप्लाई करना होगा,जिस देश में आप सबसे पहले विजिट कर रहे हैं।

कब अप्लाई करें
वैसे तो यूरोपीय देशों की यात्रा के लिए तीन महिने पहले ही अप्लाई कर देना चाहिए। लेकिन अगर आपको अचानक ही वीजा अप्लाई करना पड़े तो ध्यान रखें कि यात्रा के पंद्रह दिन पहले वीजा के लिए अप्लाई करें।शेंगेन वीजा अप्लाई करने के बाद आपको अपोइंटमेंट बुक करने की सुविधा भी कई शेंगेन देश देते हैं।इसे आप ऑनलाइन भी बुक कर सकते है।

इन देशों की भी कर सकते हैं यात्रा
शेंगेन देशों के अलावा भी कई देश हैं जो शेंगेन वीसा होने पर अपने देश में आने की अनुमति देते हैं। ये देश हैं, अल्बानिया,एंटीगुआ एंड बारबुडा,बोस्निया एंड हर्जिगोविना, बुल्गारिया, कोलंबिया, क्रोएशिया, साइप्रस, जॉर्जिया, जिब्राल्टर, कोसोवो, मैकेडोनिया,मोंटेनिग्रो,रोमानिया,सर्बिया और तुर्की।

Next Article