For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

अलवर दौरे पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, जगह-जगह हुआ स्वागत-सम्मान

04:22 PM Jan 18, 2023 IST | Jyoti sharma
अलवर दौरे पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया  जगह जगह हुआ स्वागत सम्मान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया आज अलवर दौरे पर हैं। उन्होंने यहां तिजारा, मालाखेड़ा के झरेड़ा गांव में जनसभाएं की और जनता को संबोधित किया। पूनिया के आगमन पर उनका जगह-जगह पर स्वागत-सम्मान किया। बता दें कि सतीश पूनिया तिजारा और मालाखेड़ा के अलावा उद्योग नगर क्षेत्र के गांव झारेड़ा में पुण्या राम जाटव और भगवानी देवी की प्रतिमा अनावरण समारोह में भी शामिल हुए थे। यहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित भी किया। यहां तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने सतीश पूनिया का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। पूनिया ने यहां पर प्रतिमा अनावरण भी किया।

Advertisement

सतीश पूनिया ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार ने ऐसा काम कर दिया  है जो गांव के लोगों और गरीबों के लिए कभी नामुमकिन लगते थे। नरेंद्र मोदी ने बैंक में गरीबों का खाता खुलवाया जो आज के लोगों को बेहद आसान लगता है। लेकिन पहले को गरीब को बैंक के दरवाजे से ही बाहर कर दिया जाता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सम्मान दिया। सम्मानपूर्वक उनका बैंक में खाता खुलवाया। उज्जवला योजना ने आज गांव-गांव में हर घर में गैस चूल्हा दे दिया। जिससे कई महिलाओं को बरसों से चली आ रही धुआं करते चूल्हे से निजात दिलाई।

उन्होंने  कहा कि कोरोना जैसी महामारी में जब लोगों का घर से निकलना तक बंद हो गया था उस वक्त पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने देश में वैक्सीन बनवाई और फ्री में देश के लोगों को लगवाई। इससे कई करोड़ लोगों की जान बच सकी। आप देखिए दुनिया का सर्वशक्तिमानन कहलाने वाला चीन खुद कोरोना में खून के आंसू रो रहा है। उस वक्त में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को वैक्सीन क सौगात देकर लोगों के चेहरे पर राहत लाने की कोशिश की जिसमें वे सफल भी हुए।

ये लोग रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में उनके साथ बीजेपी जिला अध्यक्ष संजय नरूका, पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना, पूर्व विधायक रामहेत यादव, पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल, पूर्व विधायक जयराम जाटव, चेयरमैन बन्नाराम मीणा, शहर विधायक संजय शर्मा, पूर्व विधायक अनीता गुर्जर, नगर विकास न्यास के पूर्व सचिव देवी सिंह शेखावत सहित तमाम भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

.