For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

हीरो बनने से पहले सतीश कौशिक ने की 400 रुपए की नौकरी, मौका मिला था तो कमा डाले 120 करोड़ रुपए

कलेंडर, पप्पू पेजर, मुत्तुस्वामी, काशीराम और माना के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता सतीश कौशिक की आज 67वीं बर्थ एनिवर्सरी है।
01:21 PM Apr 13, 2023 IST | BHUP SINGH
हीरो बनने से पहले सतीश कौशिक ने की 400 रुपए की नौकरी  मौका मिला था तो कमा डाले 120 करोड़ रुपए

मुंबई। कलेंडर, पप्पू पेजर, मुत्तुस्वामी, काशीराम और माना के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता सतीश कौशिक की आज 67वीं बर्थ एनिवर्सरी है। सतीश कौशिक ने एक्टर बनने के जुनून ने हरियाणा से मुंबई की यात्रा की। वह एक झोला और एक अटैची लेकर मुंबई पहुंचे। उस समय उसके पास गुजारा करने के लिए पैसे भी नहीं थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़े स्ट्रगल के बाद मौका मिलता है ऐसे में सतीश कौशिक को मौका नही मिलने तक अपना गुजारा चलाने के लिए एक मिल में नौकरी करनी पड़ी। उस समय उन्हें 400 रुपए मिलते थे। आइए जानते हैं सतीश कौशिक 400 रुपए कमाने से 120 करोड़ की प्रोपर्टी बनाने की जर्नी।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-Palak Tiwari ने खोला Salman Khan से जुड़ा ये बड़ा राज, कहा- ‘लड़कियो को नेकलाइन से नीचे….’

झोला और अटैची लेकर मुंबई पहुंचे थे सतीश कौशिक

सतीश कौशिक एक झोला और अटैची लेकर मुंबई पहुंचा था। मुंबई पहुंचकर उन्होंने एक मिल में 400 रुपए में नौकरी की और फिर बॉलीवुड बड़ा नाम करते हुए 35 साल में काम करके करीब 120 करोड़ रुपए संपत्ति जोड़ी। 9 मार्च, 2023 को 67 साल की उम्र में सतीश कौशिक इस दुनिया को छोड़कर चले गए। सतीश कौशिक ने साल 1999 में एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने माया नगरी आने के बाद के स्ट्रगल का दर्द बयां किया था।

दिन में मिल में काम और रात को थिएटर

सतीश कौशिक ने खुद बताया था कि उन्होंने नादिरा बब्बर के ‘एकजुत’ में शामिल होकर कुछ नाटकों में अभिनय किया था। इसलिए मैं सुबह मिल में काम करता था और शाम को थिएटर जाता था।

शेखर कपूर ने दिया था मौका

सतीश ने खुद बताया था कि काम प्रोपर काम नहीं मिलने की वजह से वह अस्सिटेंट बने। वह खुद को एक से अधिक चीजों में व्यस्त रखना चाहते थे। इसलिए उन्होंने सोचा कि मुझे हर दिन काम करना चाहिए और फिर शेखर कपूर के साथ जुड़ गए थे। निधन से पहले वह अभिनय, निर्देशन, लेखन और अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी चलाते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-खुलेआम लंदन की सड़कों पर लिप-लॉक करते नजर आए Priyanka Chopra और Nick Jonas

‘मासूम’ से हुई बॉलीवुड में एंट्री

थिएटर करते-करते सतीश कौशिक को फिल्म ‘मासूम’ के जरिए 1983 में कैमरे के पीछे अस्सिटेंट डायरेक्टर के रूप में बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वह लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते चले गए और दिलों की जगह में बनाने में कामयाब हुए थे।

परिवार के लिए छोड़ गए 120 करोड़ की संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सतीश कौशिक कुल 120 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक थे। सतीश कौशिक ने चडीगढ़ के सारंगपुर विलेज में भी करीब 30 एकड़ का एक फॉर्म हाउस खरीदा जिसकी कीमत भी करोड़ों में है। वह लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन थे। उनके कलेक्शन में ऑडी क्यू 7, ऑडी 2/3 और एमजी हेक्टर जैसी शानदार गाड़ियां रहीं।

.