For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

सीएम गहलोत से मुलाकात के बाद सरपंचों ने धरना किया समाप्त, सभी मांगों पर बनी सहमति

03:12 PM May 13, 2023 IST | Jyoti sharma
सीएम गहलोत से मुलाकात के बाद सरपंचों ने धरना किया समाप्त  सभी मांगों पर बनी सहमति

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सरपंचों ने मुलाकात के बाद आंदोलन खत्म कर दिया है। यह आंदोलन 20 अप्रैल से चल रहा था। सरपंचों ने इस आंदोलन को लेकर महंगाई राहत कैंप का भी बहिष्कार किया था। जिससे महंगे राहत कैंप के संचालन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में मुख्यमंत्री से सरपंच संघ ने वार्ता की और आंदोलन के खत्म होने का ऐलान किया।

Advertisement

11 सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति

सरपंच संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर 11 सूत्रीय मांगों को उनके सामने रखा। जिसके बाद इन पर सहमति बन गई है। सरपंच संघ के अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सभी मांगों पर चर्चा हुई। जिसमें केंद्रीय वित्त आयोग का पूरा पैसा जारी करने, प्रधानमंत्री आवास खाद्य सुरक्षा योजना मनरेगा समेत कई कार्य को लेकर मांगे थी, जो सभी मान ली गई हैं।

आज जारी होंगे 200 करोड़

अधिकारियों ने जो कहा है उसके मुताबिक केंद्रीय वित्त आयोग का जो 14 सौ करोड़ रुपए देने को था उसमें से 600 करोड़ रुपए राज्य सरकार ने जारी कर दिया है। बाकी का 800 करोड़ अगले महीने जारी कर दिया जाएगा। राज्य वित्त आयोग का 3000 करोड़ जो था, उसमें से 600 करोड़ रुपए जारी हो गया है। बचे हुई रकम से 635 करोड़ जारी हो गए हैं। बाकी अगले महीने जारी हो जाएंगे। जिसमें से आज ही 200 करोड़ रुपए जारी कर दिए जाएंगे इसलिए हमने अभी आंदोलन समाप्त करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि बीते 3 दिनों से शासन सचिवालय में मुख्य सचिव उषा शर्मा के साथ और अन्य अधिकारी के साथ सरपंच संघ की बाकी चल रही थी। जिसके बाद इनकी मांगे मान ली गई हैं।

.