For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Sapna Choudhary के भोजपुरी डांस के दीवाने हुए लोग, वीडियो वायरल, अब तक 3.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज

हरियाणवी सिंगर Sapna Choudhary ने भोजपुरी सॉन्ग पर किया ऐसा धांसू डांस। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो। अब तक 3.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
11:52 AM Mar 01, 2023 IST | BHUP SINGH
sapna choudhary के भोजपुरी डांस के दीवाने हुए लोग  वीडियो वायरल  अब तक 3 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज

नई दिल्ली। हरियाणवी सिंगर और डांसर Sapna Choudhary के डांस का हर कोई दीवाना है। आए दिन उनका कोई ना कोई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। सपना चौधरी भोजपुरी गानों पर भी लाजवाब डांस करती हैं। उन्होंने भोजपुरी गानों पर कमर लचकाई तो वहां भी फैंस के दिल लूट कर ले गईं। दरअसल, सपना चौधरी का एक भोजपुरी गाना इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। फैंस उनका ये गाना देखकर क्रेजी हो रहे हैं।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-Salman Khan ने शेयर की एक पुरानी तस्वीर, पहचानना हुआ मुश्किल, माथा पकड़ रहे हैं लोग, आज है ये बड़ा हीरो?

लहंगे-चोली में सपना ने किया गजब डांस

वैसे तो Sapna Choudhary ज्यादातर कुर्ता, सलवार और दुपट्‌टा डालकर ही हरियाणवी गानों पर डांस करती हैं, लेकिन भोजपुरी सॉन्ग के लिए वो एकदम नए अवतार में नजर आईं। सपना चौधरी पील रंगे के लहंगे के साथ गुलाबी चोली को पेयर करते हुए दिखीं। इस गाने में सपना चौधरी डांस से दिल जीत ही रही है साथ ही उनके एक्सप्रेशन्स भी कमाल के हैं। उनके पीछे कई और डांसर भी दिखाई दे रहे हैं, जो उनके साथ ताल से ताल मिला रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Armaan Malik के बयान पर यूट्यूबर का पलटवार, पायल और कृतिका ने भी सुनाई खरी-खौटी

फैंस शेयर कर रहे हैं फायर इमोजी

ये गाना vyrlbhojpuri नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। इस गाने को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है-‘पूरा जमाना सपना चौधरी का दीवाना’। इस वीडियो को अब तक लगभग ढाई लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। सपना की ये नई भोजपुरी स्टाइल उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। उनके फैंस फायर इमोजी के साथ खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये सुपर डांस है। वहीं कुछ यूजर्स ने सपना चौधरी को भोजपुरी गाने पर डांस करते देख भी हैरानी जताई है।

.