For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

सम्मेद शिखर मामला : एक और जैन मुनि ने किया देहत्याग, 5 दिन से थे अनशन पर

12:25 PM Jan 06, 2023 IST | Jyoti sharma
सम्मेद शिखर मामला   एक और जैन मुनि ने किया देहत्याग  5 दिन से थे अनशन पर

सम्मेद शिखर मामला : जयपुर के सांगानेर स्थित जैन मंदिर में एक और जैन मुनि समर्थ सागर ने देह त्याग कर दिया। वे सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में 5 दिन से अनशन पर थे। बीती देर रात लगभग 1.30 बजे उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। सुबह उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Advertisement

पिछले 4 दिन में दूसरे मुनि ने त्यागी देह

बता दें कि इससे पहले सम्मेद शिखर को लेकर मुनि सुज्ञेय सागर के देहत्याग के बाद से ही उन्होंने भी अन्न-जल त्याग दिया था। आज सुबह साढ़े 8 बजे मुनि समर्थ सागरी की डोल यात्रा निकाली गई थी। जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के मुनि और श्रद्धालू शामिल हुए थे। जैन समाज की परंपराओं के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि पिछले 4 दिन में सम्मेद शिखर को लेकर दूसरे जैन मुनि ने अपनी देह त्याग दी है।

कल ही हुआ था सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित न करने का फैसला

बीते गुरुवार को ही केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिय़ा था। केंद्र सरकार ने जैन तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर पर पर्यटन और इको टूरिज्म एक्टिविटी पर रोक लगा दी। केंद्र के मुताबिक, यह अब पर्यटन क्षेत्र नहीं होगा। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में सभी पर्यटन और इको टूरिज्म गतिविधि पर पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी।

.