For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Sakshi Murder Case : पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा, साहिल ने 15 दिन पहले ही बना लिया था हत्या का प्लान

आरोपी साहिल ने 15 दिन पहले ही साक्षी की हत्या का प्लान बना लिया था। यह बड़ा खुलासा आरोपी ने पुलिस पूछताछ में किया है।
11:32 AM May 30, 2023 IST | Anil Prajapat
sakshi murder case   पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा  साहिल ने 15 दिन पहले ही बना लिया था हत्या का प्लान
Sakshi Murder Case

Sakshi Murder Case : नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर श्रद्धा जैसा कांड सामने आने के बाद हर कोई सदमे में है। दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल ने जिस हैवानियत से साक्षी की हत्या की, उससे पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। लेकिन, गुनेहगार को इस हैवानियत पर जरा भी मलाल नहीं है। आरोपी साहिल ने 15 दिन पहले ही साक्षी की हत्या का प्लान बना लिया था। यह बड़ा खुलासा आरोपी ने पुलिस पुलिस में किया है। पुलिस ने आज सुबह 10 बजे आरोपी साहिल को रोहिणी कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। बता दे कि सुरक्षा कारणों के चलते पुलिस ने गुपचुप तरीके से आरोपी को कोर्ट में पेश किया। अब दो दिन की रिमांड अवधि के दौरान पुलिस यह पता लगाएगी की आखिर साहिल ने साक्षी की हत्या क्यों की थी। पुलिस ने आरोपी को रविवार को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर दिया है। साथ ही पुलिस ने उस चाकू को भी बरामद कर लिया, जिससे साक्षी की निर्मम हत्या की थी।

Advertisement

रातभर चली पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए कई बड़े खुलासे किए। साक्षी की हत्या के बाद साहिल रिठाला गया, यहां उसने चाकू छिपाया और फिर बुलंदशहर रवाना हुआ। बुलंदशहर जाने के लिए उसने 2 बसें बदली। हत्या के बाद ही साहिल ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था, जिसे पुलिस ने अब बरामद कर लिया है। आरोपी बुलंदशहर में अपनी बुआ के घर पर छिपने के लिए भागा था। लेकिन, इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी साहिल ने 15 दिन पहले ही चाकू खरीदा था। इसके यह तो साफ है कि आरोपी ने 15 दिन पहले ही हत्या का प्लान बना लिया था। शाहबाद डेयरी क्षेत्र में रविवार और गुरुवार को विकली मार्केट लगता है। यही से आरोपी ने करीब 15 दिन पहले चाकू खरीदा था। पुलिस ने रिठाला से वारदात में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी ने किस दुकान से चाकू खरीदा था।

रुद्राक्ष की माला पहनता था साहिल

एक तरफ पुलिस लगातार पूछताछ में जुटी हुई है। वहीं, दूसरी तरफ उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। हालांकि, अभी तक आरोपी का पिछला कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। पुलिस ने जब आरोपी को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था, तब उसके हाथ का कलेवा बंधा हुआ था और सोशल मीडिया पर एक फोटो भी सामने आई है, जिसमें उसके गले में रुद्राक्ष की माला थी। ऐसे में यह तो साफ है कि साहिल ने हिंदू बनकर लड़की से दोस्ती की थी। साक्षी के दोस्त ने बताया कि साहिल ने अपना पूरा नाम नहीं बताया था। साहिल हिंदू होने का दावा करता था। वो गले में रुद्राक्ष की माला पहनता था और कलवा बांधता था। साहिल को लगता था कि साक्षी उसे प्यार करती थी, लेकिन ऐसा नहीं था, ये मामला एक तरफा प्यार का है।

ये था पूरा मामला

शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार शाम साहिल ने 16 साल की साक्षी की सरेराह निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। साहिल ने साक्षी के शरीर पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए और फिर पत्थर से सिर कुचल दिया। इस दौरान लोग मूक दर्शक बने रहे। घटना के वक्त लड़की अपनी फ्रेंड के घर बर्थडे पार्टी में जा रही थी। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा था कि आरोपी ने 24 से अधिक बार लड़की पर चाकू से हमला किया और फिर 5 बार पत्थर से सिर व शरीर पर हमला किया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी साक्षी के शरीर पर चाकू के 16 घाव मिले हैं। जबकि पत्थर पटकने की वजह से उसका सिर फट गया था। बताया जा रहा है कि लड़की ने आरोपी से ब्रेकअप कर लिया था। इसी बात से नाराज होकर साहिल ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

.