For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

रूस की पश्चिमी देशों को धमकी, कहा- परमाणु हमले के लिए भी तैयार हैं हम

दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि रूस से जुड़े यूक्रेन के कब्जे वाले इलाकों की रक्षा के लिए मॉस्को के शस्त्रागार में मौजूद किसी भी हथियार का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिनमें परमाणु हथियार भी शामिल हैं।
09:40 AM Sep 23, 2022 IST | Sunil Sharma
रूस की पश्चिमी देशों को धमकी  कहा  परमाणु हमले के लिए भी तैयार हैं हम

यूरोप में पिछले सात महीने से रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई चल रही है, लेकिन तनाव रूस और पश्चिम के बीच बढ़ता दिख रहा है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बाद अब उनके एक करीबी ने पश्चिमी देशों को परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दी है।

Advertisement

रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि रूस से जुड़े यूक्रेन के कब्जे वाले इलाकों की रक्षा के लिए मॉस्को के शस्त्रागार में मौजूद किसी भी हथियार का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिनमें परमाणु हथियार भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: यूक्रेन में पुतिन का नया प्लान! परमाणु हथियारों की दी धमकी

इससे पहले पुतिन ने पश्चिमी देशों को धमकी देते हुए कहा था कि रूस अपने लोगों की रक्षा में किसी भी उपलब्ध साधन का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटेगा और यह सिर्फ ‘कोरी बयानबाजी’ नहीं है। रूसी सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी चेयरमैन मेदवेदेव ने कहा कि यूक्रेन के बड़े क्षेत्रों में रूसी की तरफ से भेजे गए और अलगाववादी अधिकारियों की ओर से जनमत संग्रह होगा।

ब्लैकमेल करने वाले सावधान: पुतिन

हमें परमाणु हथियारों के साथ ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए ये हवाएं उनकी तरफ भी मुड़ सकती हैं। रूसी राष्ट्रपति ने दावा किया कि पश्चिमी देशों ने ‘हर सीमा को पार’ कर दिया है और रूस को परमाणु हथियारों से ‘ब्लैकमेल’ करने की कोशिश कर रहे हैं। पुतिन का यह बयान न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र के मध्य आया है, जिसमें रूस को जनमत संग्रह योजना को लेकर चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें: नासा का DART मिशन सफल हुआ तो… धरती पर फिर नहीं आएगी प्रलय!

रूसी पुरुषों के देश छोड़ने पर रोक

इस बीच, पुतिन के आर्थिक लामबंदी के ऐलान का असर यूक्रेन और पश्चिमी देशों में पड़े या नहीं ये भविष्य की बात है लेकिन, रूस में दिखने लगा है। पुतिन की घोषणा सुन डरे रूसी लोग देश छोड़ रहे हैं। रूस से बाहर जाने वाली सभी उड़ाने लगभग पूरी तरह से बुक हो चुकी हैं। इस बीच ऐसी रिपोर्ट भी सामने आई है कि रूसी एयरलाइंस ने 18 से 65 साल के बीच की उम्र के पुरुषों के लिए टिकट बुक पर रोक लगा दी है।

.