होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Rubina Dilaik ने शादी के 5 साल बाद दी गुड न्यूज, बनेंगी मां, रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर लिखा--'हम एक साथ दुनिया घूमेंगे…'

Rubina Dilaik Pregnant: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने आखिरकार कन्फर्म कर दिया है कि वह जल्द मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस अभिनव के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें शेयर किया है।
02:50 PM Sep 16, 2023 IST | BHUP SINGH

Rubina Dilaik Pregnancy: अभिनव शुक्ला से शादी के 5 साल बाद अभिनेत्री रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) प्रेग्नेंट हैं। भले ही इनकी शादी में कई उतार-चढ़ाव रहे हैं, लेकिन फिर भी यह जोड़ी साथ-साथ ही रही है। कई बार प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने के बाद आखिरकार इस कपल ने 16 सितंबर को सोशल मीडिया इसकी पुष्टि कर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। रुबीना दिलैक ने अभिनव शुक्ला के साथ बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए नई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।

बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज में दिखा था बेबी बंप

रुबीना दिलैक 26 अगस्त को पूरे 34 साल की हो गई हैं और उन्होंने यह दिन खास अभिनव के साथ बिताया। उन्होंने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस दौरान उनके फैंस ने कई फोटोज में उनके बेबी बंप होने के कयास लगाए थे। हालांकि, कुछ तस्वीरों में उन्होंने बड़ी चतुराई से अपने बेबी बंप को छुपाया था।

शिप पर रुबीना और अभिनव ने दिए रोमांटिक पोज

अब रुबीना और अभिनव ने 16 सितंबर को इस गुड न्यूज को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह अभिनव के साथ वेकेशन पर नजर आ रही हैं। यह तस्वीरें एक शिप पर ली गई हैं। रुबीना ने ब्लैक कलर के कपड़े पहने हैं जिसमें वे बेहद ही सहज नजर आ रही हैं। अभिनव भी रुबीना के बेंबी पर हाथ लगाए हुए हैं।

'हम एक साथ दुनिया घूमेंगे…'

अभिनव ने भी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा- 'जब से हमने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया है, हमने तभी वादा किया था कि हम एक साथ दुनिया घूमेंगे। फिर हमने शादी की और अब एक परिवार के रूप में जल्द ही नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगे।' वहीं फैंस के इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। हर कोई उन्हें मां बनने की खुशी में ढेर सारी बाधाईयां दे रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक कपल को जिंदगी की नई शुरुआत के लिए बधाईयां दे रहे हैं।

शादी के 5 साल बाद मां बनेंगी रुबीना

बता दें शादी के 5 साल बाद रुबीना और अभिनय अपने पहले बच्चे को वेलकम करने वाले हैं। साल 2018 में दोनों ने शादी रचाई थी। वहीं 'बिग बॉस 14' में आने के बाद टीवी के इस कपल ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। दर्शकों ने इस जोड़ी को खूब पसंद किया था। वहीं इस शो को जितने के बाद रुबीना की एक अलग ही पहचान बन गई थी। इंस्टाग्राम पर वह अक्सर अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए कुछ ना कुछ अपडेट करती रही हैं। फैंस भी उनपर बेशुमार प्यार लुटाते हैं। लोगों को उनके ड्रेसिंग सेंस को खूब पसंद आता है।

Next Article