होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Rajasthan PTI Final Result 2022: PTI भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम

07:21 PM Jul 07, 2023 IST | Sanjay Raiswal

अजमेर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने शारीरिक शिक्षक (PTI) भर्ती परीक्षा का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। 5546 पदों के लिए आयोजित हुई परीक्षा में 4189 पदों पर ही अभ्यर्थियों का सिलेक्शन हुआ है। जबकि 1357 पद खली रह गए है। कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर अभ्यर्थी अपना परिणाम देख सकते है।

बता दें कि शारीरिक शिक्षक (PTI) भर्ती परीक्षा में जनरल कैटेगरी के 4899 पदों पर प्रदेशभर में 4025 अभ्यर्थियों का सिलेक्शन हुआ है। वहीं अनुसूचित क्षेत्र के 647 पदों पर महज 164 अभ्यर्थी ही फाइनल सिलेक्शन तक पहुंच पाए हैं।

गौरतलब है कि पिछले महीने बोर्ड द्वारा शारीरिक शिक्षक (PTI) भर्ती का परिणाम जारी किया था। जिसमें दस्तावेज में कमी के चलते 878 अभ्यर्थियों की वेटिंग लिस्ट (प्रोविजनल लिस्ट) में शामिल किया गया था। जिन्हें एक बार फिर डॉक्युमेंट वेरिफाई करने का मौका दिया गया है। जिसकी जांच के बाद अब बोर्ड ने 878 में से 636 अभ्यर्थियों को सिलेक्ट कर लिया है।

सितंबर 2022 में आयोजित हुई थी परीक्षा…

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 5546 पदों के लिए पिछले साल 25 सितंबर को भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 4899 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 647 पद रखे गए हैं। बोर्ड ने पिछले साल 21 अक्टूबर को दोगुना अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की थी। इन्हें 7 महीने का वक्त बीत जाने के बाद अब पोस्टिंग मिली है।

पीटीआई भर्ती परीक्षा का ऐसे देखें परिणाम…

शारीरिक शिक्षक (PTI) परिणाम देखने के लिए rrsmssb.rajasthan.gov.in पर क्लिक करें।

इसके बाद आपको होमपेज पर शिक्षक भर्ती परीक्षा संबंधित लिंक क्लिक करना होगा।

अब अगले पेज पर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।

आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

इसे प्रिंट या डाउनलोड कर सकते हैं।

परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Next Article