For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

RSMSSB Admit Card 2022 : लाइब्रेरियन, JE, JI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड

03:47 PM Sep 02, 2022 IST | Jyoti sharma
rsmssb admit card 2022   लाइब्रेरियन  je  ji भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी  यहां से करें डाउनलोड

RSMSSB Admit Card 2022 : राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने सीधी भ्रती परीक्षा के लिए लाइब्रेरियन ग्रेड-3, 2022, जूनियर इंजीनियर 2022 औऱ जूनियर इंस्ट्रक्टर 2022 भर्ती परीक्षा के ADMIT Card जारी कर दिए हैं। एक महीने पहले ही इस परीक्षा के लिए बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी किया था । अब आज बोर्ड ने इऩ भर्तियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आप राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Advertisement

इस तरह करें डाउनलोड

सबसे पहले राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड का आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.gov.in पर जाएं

यहां पर Admit Card वाले सेक्शन में जाएं

यहां अपनी category सिलेक्ट करें

अपना Application No., जन्मतिथि औऱ security code  डालें

अगले पेज पर आपका Admit Card खुल जाएगा

इसका प्रिंट निकाल लें और फाइल सेव कर लें

बता दें कि यह परीक्षा 10 और 11 सितंबर को आयोजित कराई जाएगी। 10 तारीख को प्रथम पाली में जूनियर इंजीनियर (कृषि) यानी JE की परीक्षा सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 तक आयोजित होगी। इसके बाद दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक जूनियर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अगले दिन 11 सितंबर को लाइब्रेरियन की परीक्षा भी दो पालियों में होगी। पहली परीक्षा सुबह 10 बजे से और दूसरी परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से आयोजित होगी।

यह भी पढ़ें- RSMSSB Computer Instructer Exam 2022 में पास हुए सिर्फ 7 हजार, 3000 पद रह गए खाली

.