होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

RPSC RAS Recruitment 2023 : 905 पदों पर निकली भर्ती, 1 जुलाई से कर सकेंगे आवेदन

07:20 PM Jun 28, 2023 IST | Mukesh Kumar

RPSC RAS Recruitment 2023 : राजस्थान लोकसेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की भर्ती परीक्षा 2023 की विज्ञप्ति जारी कर दी है। यह भर्ती 905 पदों के लिए निकाली गई है। इस पद के लिए इच्छुक अभ्यार्थी 1 जुलाई 2023 से 31 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकेंगे। लोक सेवा आयोग ने 905 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन फॉर्म 1 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक राजस्थान लोकसेवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें:-कोटा में इस साल छात्र सुसाइड की 13वीं घटना, एक ही दिन में दो स्टूडेंट्स ने की खुदकुशी

424 राज्य सेवा और 481 अधीनस्थ सेवा के लिए निकाली भर्ती

राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा विज्ञप्ति के मुताबिक 424 राज्य सेवा और 481 अधीनस्थ सेवा के लिए भर्ती निकाली गई है। आरपीएससी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे है। हाल ही में कार्मिक विभाग ने राजस्थान लोकसेवा आयोग को आवेदन भेजा है। इसके बाद आरपीएससी ने नियमों का पालन के तहत भर्ती विज्ञप्ति अपटेड की है।

सरकार ने दिया तय समय पर भर्ती पूरी करने के आदेश
राजस्थान सरकार चाहती है कि आचार संहिता लगने से पहले भर्तियों को पूरा कर लिया जाये। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्य सचिव को भर्तियों को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए है।

Next Article